14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अम्बेडकर जयंती को संविधान रक्षा दिवस के रुप मनाएगी माकपा : हीरालाल यादव

जलियावाला बाग कांड की स्मृति में लोकतंत्र रक्षा दिवस तथा डा भीमराव अम्बेडकर जयंती को संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला

less than 1 minute read
Google source verification
अम्बेडकर जयंती को संविधान रक्षा दिवस के रुप मनाएगी माकपा : हीरालाल यादव

अम्बेडकर जयंती को संविधान रक्षा दिवस के रुप मनाएगी माकपा : हीरालाल यादव

लखनऊ. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी की बैठक में 13 अप्रैल 2021 को जलियावाला बाग कांड की स्मृति में लोकतंत्र रक्षा दिवस के रूप में तथा 14 अप्रैल डा भीमराव अम्बेडकर जयंती को संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जिलों में गोष्ठियां, कन्वेंशन आदि को आयोजन किये जायेंगे।

पंचायत चुनाव में अराजकता व गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं : मेनका गांधी

खाद के दामों में 58 प्रतिशत वृद्धि का विरोध करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उप्र राज्य कमेटी राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहाकि, उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में भी वृद्धि करने की तैयारी है। खाद एवं बिजली की दरों में वृद्धि का माकपा विरोध करती है। खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि, बिजली दरों में लगातार वृद्धि से स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार का किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की घोषणा किसानों को भ्रमित करने के अलावा कुछ नहीं है।

हीरालाल यादव ने कहाकि, माकपा ने उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बेहद चिंता जाहिर करते हुए सरकार से मांग की है कि युद्ध स्तर पर कारगर उपायों के साथ संक्रमण से जनता को बचाया जाय। कोरोना के कारण सरकारी अस्पतालों में अन्य बीमारियों से ग्रस्त नागरिकों का इलाज नहीं किया जा रहा है। इसके लिए सरकार फौरन वैकल्पिक व्यवस्था करे ताकि अन्य गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो सके।