21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शैली श्रीवास्तव को दोहरे स्वर्ण

दूसरी ओर पुरुष जेवलिन थ्र्रो में अभिषेक तिवारी और महिला जेवलिन थ्रो में अस्मिता सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। महिला लंबी कूद में प्रगति वर्मा अव्वल रहे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 17, 2022

लखनऊ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शैली श्रीवास्तव को दोहरे स्वर्ण

लखनऊ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शैली श्रीवास्तव को दोहरे स्वर्ण

आयुष्मान और शैली श्रीवास्तव ने लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लखनऊ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मी.दौड़ में सबसे आगे रहते हुए फर्राटा चैंपियन बने। शैली श्रीवास्तव ने इसके साथ 200 मी.दौड़ में भी पहला स्थान हासिल किया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में पुरुष 100 मी.दौड़ में आयुष्मान 11.25 सेकेंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप की पदक विजेता शैली श्रीवास्तव ने 13.47 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर पुरुष जेवलिन थ्र्रो में अभिषेक तिवारी और महिला जेवलिन थ्रो में अस्मिता सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। महिला लंबी कूद में प्रगति वर्मा अव्वल रहे।


महिला 5000 मी.दौड़ में प्रीति सिंह ने सबको पीछे छोड़ते हुए 21:38:50 के समय के पहले स्थान पर रही। इसके साथ पुरुष 5000 मी.दौड़ में अनुपम 16:57:50 के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। पुरुष 10,000 मी.दौड़ में इस्लाम अली ने 33:40:17 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।इसके अलावा महिला 1500 मी.दौड़ में सुधा यादव, पुरुष त्रिकूद और लंबी कूद में हिमांशु यादव ने पहला स्थान हासिल किया। महिला त्रिकूद में शिल्पी पहले स्थान पर रही।


आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि विवेक सिंह (ओनर ग्रैंड जेबीआर होटल व उपाध्यक्ष लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ की कोषाध्यक्ष नुपूर सिंह के अलावा शशिकांत सिंह, पूरन सिंह भंडारी, कन्हैया लला, हलीमुद्दीन, अक्षय, शहनवाज, मुकेश, विभा, केएन यादव और आस्था ओझा सहित अन्य मौजूद थे। अंत में लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरूण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं।

पुरुष जेवलिन थ्रो:- स्वर्ण: अभिषेक तिवारी, रजत : तुषाल कुमार, कांस्य : शिखर
महिला जेवलिन थ्रो:- स्वर्ण: अस्मिता सिंह, रजत : प्रसारति, कांस्य : चांदनी वर्मा
पुरुष 400 मीटर दौड़- स्वर्ण: अंकित, रजत: तेजस, कांस्य : मुनव्वर अली
महिला 400 मीटर दौड़:- स्वर्ण: सुबिक्षा मिश्रा, रजत : श्रद्धा सिंह, कांस्य : यशस्वी त्रिवेदी
पुरुष लंबी कूद : - स्वर्ण : हिमांशु यादव, रजत : प्रदीप यादव, कांस्य : शिखर गौतम
महिला लंबी कूद : - स्वर्ण: प्रगति वर्मा, रजत: फरवा रिजवी, कांस्य: चांदनी वर्मा,
महिला 5000 मी.दौड़:- स्वर्ण: प्रीति सिंह, रजत: दीपा यादव, कांस्य: अर्पिता
पुरुष 5000 मी.दौड़ : स्वर्ण: अनुपम, रजत: इस्लाम अली, कांस्य : सनी पाल,
पुरुष 1500 मी.दौड़:- स्वर्ण: सौरभ तिवारी, रजत: शभाजीत यादव, कांस्य : आदित्य
महिला डिस्कस थ्रो: स्वर्ण: रशिका कुशवाहा, रजत : सुभाना, कांस्य: आशना सिद्दीकी
पुरुष 200 मी.दौड़:- तेजस शुक्ला, रजत: आशीष कुमार, कांस्य: सार्थक पाल
पुरुष 100 मीटर दौड़:- स्वर्ण: आयुष्मान, रजत: अंकित, कांस्य : आशीष
महिला 100 मी.दौड़:- स्वर्ण: शैली श्रीवास्तव, रजत: साहिबा, कांस्य : नंदिनी सिंह
पुरुष 800 मी.दौड़:- स्वर्ण: प्रदीप कुमार, रजत: नवीन कुमार यादव
महिला 800 मी.दौड़:- स्वर्ण: दीपा यादव, रजत: यशस्वी त्रिवेदी, कांस्य : महजबीं खान
पुरुष 10,000 मी.दौड़:- स्वर्ण : इस्लाम अली, रजत: रवि कुमार पाल, कांस्य : अमन वर्मा
महिला 200 मी.दौड़:- स्वर्ण: शैली श्रीवास्तव, रजत: साहिबा, कांस्य : सुबिक्षा मिश्रा