मुख्यमंत्री और शासन को लिखे पत्र में पिता दिलदार अली ने मांग की है कि हत्यारों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए। आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, लिहाजा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। परिवार के जीवकोपार्जन हेतु एक करोड़ कि आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बता दें कि शासन को भेजे गए पत्र विवेक तिवारी के परिवार की मदद का भी उदाहरण दिया गया है। पत्र में परिवार की तरफ से शासन को चेतावनी भी दी गई है। कहा गया है कि अगर मांगे पूरी नहीं होती तो परिवार प्रदर्शन करेगा और आत्महत्या को बाध्य होगा।