लखनऊ

Ganesh Mahotsav 2023 : मनौतियों के राजा का उत्सव आज से, 12000 वर्ग फुट में बन रहा पंडाल, जानिए क्या है खास

लखनऊ में गणेश महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, शहर यातायात की व्यवस्था भी बदल गई है। 10 दिनों तक गणेश महोत्सव की रहेगी रौनक। जानिए खास पंडाल के बारे में।

2 min read
Sep 19, 2023
Lucknow Ganesh Mahotsav

Lucknow Ganesh Mahotsav: श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 18वां गणेश महोत्सव का आयोजन 19 से 28 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े गणेश महोत्सव के लिए विशाल पण्डाल तेजी से तैयार हो रहा है। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से तैयार किया जा रहा है।


72 फीट होगी ऊंचाई, मनमोहक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि बप्पा के दरबार का मुख्य द्वार महलनुमा बन रहा है इसकी ऊंचाई 72 फीट होगी। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के पंडाल में दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक दिखाई देखी। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि पंडाल करीब 12,000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटरप्रूफ तैयार किया जा रहा है। महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के बाहर 16 हजार वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएंगी। जिस पर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

10 करोड़ का है बीमा,सुरक्षा की पूरी वयवस्था

अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों श्रद्धालुओं का 10 करोड़ का बीमा कराया गया है मनौतियों के राजा भगवान गणेश का 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 6 फुट की मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर तैयार की गई है। राजधानी के मूर्तिकार श्रवण प्रजापति गणेश मूर्ति को तैयार कर रहे हैं। बप्पा की मूर्ति 18 सितंबर को पंडाल में गई है। संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुरुषों सुरक्षाकर्मियों व्यवस्था देंखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे।

उत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र

20 सितम्बर- गजरा, रात्रि 8:00 बजे
21 सितम्बर- सिन्दूर अभिषेक मध्यान्ह 12 बजे,
22 सितम्बर- दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे
23 सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे
24 सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे
27 सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महा मोदक रात्रि 8:00 बजे।

Published on:
19 Sept 2023 09:14 am
Also Read
View All

अगली खबर