लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में मरीजों की देखरेख और भर्ती को लेकर चेतावनी जारी दी गयी है, डिप्टी सीएम भी बराबर रख रहे नज़र।
लगातार हो रही बारिश और तेज धूप से गर्मी और उमस के बाद मलेरिया और डेंगू के मरीज मिलना शुरू हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग से आयी सूचना के अनुसार बदलता मौसम बहुत ही सही नहीं है घर से लेकर आसपास सफाई का रखे ध्यान।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराया लार्वा रोधी रसायन, फॉगिंग
डेंगू रोग पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ( सीएमओ ) एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा रविवार को जनपद के बटलर पैलेस चौराहा, मुराई टोला राजाजीपुरम,आदर्श नगर जगरानी हॉस्पिटल, 1090 चौराहा जियामऊ, विजयनगर चौकी कृष्णा नगर, माला पुरम बालागंज, मुंशी पुलिया नियर पावर हाउस, लोक बंधु चौराहा एलडीए कानपुर रोड के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फॉगिंग का कार्य कराया गया ।
इन क्षेत्रों में मिले नए मरीज
रविवार को 23 (अलीगंज-3, चन्दरनगर-4, इन्दिरानगर-4, सरोजनीनगर-2, चिनहट-2, एनके रोड-4, टूड़ियागंज-2, रेडक्रास-2 ) डेगू रोगी पाए गए। लगभग 5,75 घरों एवं आस-पास मच्छर जनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल , 6 , घरों में मच्छर जनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।