3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021 : चेन्नई के चेपक मैदान में केकेआर-एसआरएच मैच से यूपी दुखी

IPL 2021 - इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के मैच शुरू - चेपक मैदान चेन्नई (Chepauk Maidan Chennai) में 11 अप्रैल रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद (KKR SRH match) का पहला मैच - यूपी में क्रिकेट प्रेमियों मैच को देखेंगे पर दिल हैं भरे हुए  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 10 Apr 2021, 4:45 PM IST

आईपीएल 2021 : चेन्नई के चेपक मैदान में केकेआर-एसआरएच मैच से यूपी दुखी

आईपीएल 2021 : चेन्नई के चेपक मैदान में केकेआर-एसआरएच मैच से यूपी दुखी

लखनऊ. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के मैच शुरू हो गए हैं। चेन्नई के चेपक मैदान (Chepauk Maidan Chennai) में 11 अप्रैल रविवार को आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (KKR SRH match) के साथ होगा। यूपी में इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के दिल भरे हुए हैं। वजह साफ है अलीगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) का चयन अभिनेता शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 80 लाख रुपए में एक बार फिर से किया था। पर प्रैक्टिस के वक्त दुर्भाग्यवश रिंकू सिंह चोटिल हो गए। और उनके आईपीएल 2021 खेलने पर ब्रेक लग गया। रिंकू के कोच मसूद उज जफर अमीनी ने निराशा जाहिर करते हुए कहाकि, आइपीएल के लिए रिंकू ने काफी मेहनत की थी। यूपी के साथ अलीगढ़ के तमाम क्रिकेट खिलाड़ी और क्रिकेटप्रेमी इस वक्त दुखी हैं। सबका कहना है कि मैच तो देखेंगे पर इस बात की कसक रहेगी कि अगर रिंकू होता तो कुछ और मजा आ जाता।

यूपी में छह माह में तीन माननीयों की 350 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त

रिंकू सिंह की जगह गुरकीरत सिंह ने ली :- इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले खिलाड़ियों को चोट से हटने का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह का नाम भी जुड़ गया है। शनिवार 3 अप्रैल को रिंकू सिंह की कोहनी में चोट लग गई। जिस वजह वह अब टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। रिंकू की जगह केकेआर ने पिछले साल आरसीबी की तरफ से खेले वाले गुरकीरत सिंह (gurkeerat singh) को साइन किया है।

अलीगढ़ के क्रिकेटर्स :- अलीगढ़ के क्रिकेटर्स काफी निराश हैं। बल्लेबाज वरुण गुप्ता का कहना है कि, आइपीएल शुरू होते ही टाइम टेबल बदल जाता है। हम रिंकू सिंह को मैदान पर देखना चाहेंगे। गेंदबाज मानस गुप्ता ने कहाकि, आइपीएल सीखने का हिस्सा है। रिंकू भइया का न खेलना निराशाजनक है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश