1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में अब 17 जिले हुए लॉकडाउन, अचानक आई इस सूचना के बाद यूपी सरकार ने लिया यह फैसला

उत्तर प्रदेश में अब 17 जिले लॉकडाउन घोषित कर दिए गए है। यह नया जिला जौनपुर है जहां पर एक मरीज के कोरोना वायरस पाजिटिव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। ये सभी जिले 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन रहेंगे। यह संभावना बलवती है कि शीघ्र ही पूरे यूपी को लॉक डाउन किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
यूपी में अब 17 जिले हुए लॉकडाउन, अचानक आई इस सूचना के बाद यूपी सरकार ने लिया यह फैसला

यूपी में अब 17 जिले हुए लॉकडाउन, अचानक आई इस सूचना के बाद यूपी सरकार ने लिया यह फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अब 17 जिले लॉकडाउन घोषित कर दिए गए है। यह नया जिला जौनपुर है जहां पर एक मरीज के कोरोना वायरस पाजिटिव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। ये सभी जिले 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन रहेंगे। यह संभावना बलवती है कि शीघ्र ही पूरे यूपी को लॉक डाउन किया जा सकता है।

नए जिले को लॉकडाउन घोषित तक करने के पीछे जौनपुर में सऊदी अरब से लौटे 30 वर्षीय युवक की जांच का कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया जाना है। बीएचयू लैब में जांच के बाद सरकार ने जौनपुर जिले को लॉकडाउन घोषित कर दिया है। सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती अचानक आ गई है। पिछले तीन दिनों में यूपी के कई जिलों में 20 अलग-अलग ट्रेनों से हजारों लोग आए हैं। ये उन प्रदेशों से आए हैं, जहां सबसे अधिक प्रकोप है। ऐसे में पुलिस महकमे ने पूरे प्रदेश में लॉक डाउन लागू करने की सलाह शासन को दी है। ऐसे लोगों की न तो थर्मल चेकिंग हुई और न ही किसी को क्वारंटीरन किया गया है। इनमें सबसे अधिक लोग गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, कुशीनगर, भदोही, मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर जैसे जिलों में आए हैं। इन जिलों में फिलहाल लॉक डाउन की घोषणा नहीं की गई है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से कहाकि लॉकडाउन को गंभीरता से लें, घरों के अंदर रहें और स्वयं एवं अपने परिवार को बचाएं। जब लोग सहयोग करेंगे तभी कोरोना वायरस हारेगा और भारत जीतेगा। इसलिए लोग सहयोग करें।

प्रदेश के 17 जिलों में लॉकडाउन होने के बावजूद जनता इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। जनता कर्फ्यू को उत्तर प्रदेश की जनता ने जिस गंभीरता से लिया था,लॉकडाउन को लेकर यूपी की जनता में वह सर्तकता नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे यूपी में अब तक 500 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं।

Story Loader