31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जब तक CM योगी 10 मिनट का दर्शन नहीं देंगे, मैं भगवान भोलेनाथ का जप करता रहूंगा’

युवक ने धमकी दी कि अगर कोई पुलिसकर्मी पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करेगा तो वो फंदे से लटक जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 5 Nov 2022, 6:56 PM IST

kallu_1.jpg

पेड़ पर चढ़े युवक को देख काफी भीड़ लग गई थी ।

यूपी की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ गया। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

जब पुलिस ने युवक से ऐसा करने की वजह पूछी तो इसके बाद युवक का जो जवाब मिला उससे सभी हैरान रह गए।

भूखा रहकर जप करना चाहता था युवक
युवक का कहना था कि "मैं योगी जी के दर्शन करने आया हूं. जब तक योगी जी अपने कीमती समय में से मुझ गरीब से मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल लेते तब तक भूखा रहकर भगवान भोलनाथ का जप करता रहूंगा,

युवक का नाम कल्लू है
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कल्लू है, जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। कल्लू सीएम योगी से मिलना चाहता था। इसी जिद को लेकर वो पेड़ पर चढ़ गया।

युवक एक पत्र भी साथ लेकर आया था
जब पुलिसवालों ने उससे वजह पूछी तो वो ऊपर से कुछ कागज़ गिराने लगा। इनपर लिखा था ‘मैं यहां योगी जी के दर्शन करने आया हूं। जब तक योगी अपने कीमती समय में से मुझ गरीब से मिलने के लिए 10 मिनट क समय नहीं निकाल लेते तब तक भूखा रहकर भगवान भोलेनाथ का जाप करता रहूंगा। नीचे नहीं आऊंगा।

मैं नहीं चाहता मेरी वजह से कोई भी पुलिस अधिकारी परेशान हो। मैं कोई गलत काम नहीं करूंगा।’ लेकिन इसी के साथ उसने ये भी धमकी दी कि अगर कोई पुलिसकर्मी पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करेगा तो वो फंदे से लटक जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी होंगे।

पेड़ के नीचे कंबल लेकर खड़ी थी पुलिस
पेड़ पर चढ़े युवक को देख वहां काफी भीड़ हो गई थी । पुलिसकर्मियों ने उसे समझाते हुए आश्‍वासन दिया कि उसकी समस्‍याओं का समाधान कराया जाएगा लेकिन कल्‍लू नीचे आने को राजी नहीं हुआ। पुलिस पेड़ के नीचे कंबल लेकर खड़ी थी ताकि कहीं कल्‍लू पेड़ पर से अचानक कूद पड़े तो उसे बचाया जा सके।

2 घंटे के बाद युवक पेड़ से नीचे उतर आया
करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने किसी तरह इस युवक को पेड़ से नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया। युवक के पेड़ से उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।