
भर्ती में दौड़ के लिए तैयार अभ्यर्थी
mahila agniveer bharti : लखनऊ में महिला अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। 1600 मीटर की दौड़ के दौरान तीन लड़कियां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। वहीं लॉन्ग जंप करते समय एक अन्य अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। सभी को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
भर्ती रैली लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से करीब 1000 अभ्यर्थी हिस्सा ले रही हैं।
अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होती है। अगर दौड़ 8 मिनट से कम समय में पूरी की तो ग्रेड-वन मिलेगा और यदि दौड़ ठीक 8 मिनट में पूरी की तो ग्रेड-टू मिलेगा। इस में दौड़ में सफल होने वाली अभ्यर्थियों को आगे 3 फीट हाई जंप और 10 फीट लॉन्ग जंप देना होता है। इन दोनों स्पर्धाओं में तीन-तीन मौके दिए जा रहे हैं।
इस रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हैं जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन सीईई परीक्षा पास की थी। एडमिट कार्ड पहले ही ईमेल के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। सभी को मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। सेना अधिकारियों का कहना है कि चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा और प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है।
इस बार चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं-
• अब टाइमिंग स्टॉपवॉच से नहीं, बल्कि डिजिटल क्लॉक से दर्ज की जा रही है।
• अभ्यर्थियों के हाथ में आईडी कार्ड की जगह रिस्ट बैंड लगाया गया है, जिस पर यूनिक नंबर होता है।
• सेना की ओर से दी गई टी-शर्ट पर भी अभ्यर्थी का यूनिक नंबर अंकित है।
• पूरे कैंपस में 50 से 60 इंटीग्रेटेड कैमरे लगाए गए हैं।
Published on:
18 Feb 2026 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
