4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा व सपा की तरह कांग्रेस ने शुरू किए लोक लुभावन वादे, संभाल कर रहे जनता : मायावती

- कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें। नहीं किया है तो फिर लोग उनपर विश्वास कैसे करें। यही वजह है कि कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है : मायावती

less than 1 minute read
Google source verification
मायावती

मायावती

लखनऊ. Mayawati comment Congress कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत भाजपा व सपा की तरह ही अनेकों प्रकार के लोक लुभावन वादे आदि करने शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत इस पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इनपर विश्वास कौन व कैसे करे।

कांग्रेस के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए जनता को इन लोक लुभावन वादों से बचने की सलाह देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें। नहीं किया है तो फिर लोग उनपर विश्वास कैसे करें। यही वजह है कि कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है।

कांग्रेस व भाजपा को आइना दिखाते हुए मायावती ने कहाकि, जनता से छल व वादाखिलाफी आदि के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं तथा इन्हीं कुछ खास कारणों से भाजपा के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। अच्छे दिन का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।

यूपी में 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन नहीं चलेंगे, सख्ती से रोकने के आदेश