
Lucknow Metro Smart Card
लखनऊ।लखनऊ मेट्रो में आप जल्द ही सफर कर सकेंगे। मेट्रो में दूर की सवारी अन्य किसी भी यातायात साधन से सस्ती पड़ेगी। मेट्रो में सफर करने के लिए किराया निर्धारित किया जा चुका है। मेट्रो में न्यूनतम 10 रुपए और अधिकतम 60 रूपए देने होंगे।
ये होगा स्टेशन के बीच का किराया
मेट्रो ट्रेन में एंट्री करने पर न्यूनतम 10 रूपए देने होंगे। यानी एक स्टेशन का सफर 10 रूपए होगा। दो स्टेशन का सफर करने के लिए 15 रूपए, तीन से छह स्टेशन का किराया 20 रूपए होगा। सात से लेकर नौ स्टेशन के 30 रूपए चुकाने होंगे। यानी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग का सफर कुल 30 रूपए चुकाने होंगे। आने वाले समय में 10 स्टेशन से लेकर 13 स्टेशनों के लिए 40 रुपए, 14 स्टेशन से 17 स्टेशन के लिए 50 रूपए और 18 या उससे अधिक स्टेशन पर सफर करने के लिए 60 रूपए देने होंगे। यानी 23 किलोमीटर, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया का सफर आरामपूर्वक 50 मिनट और 60 रूपए में तय किया जा सकेगा।
हर लाइन के लिए अलग रंग का होगा टोकन
मेट्रो टोकन की ख़ास बात ये होगी की मेट्रो के टोकन का रंग प्रस्तावित लाइन के कलर के हिसाब से बदलेगा। जैसे ब्लू लाइन के लिए ब्लू टोकन और रेड लाइन के लिए रेड टोकन। फिलहाल ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग़ के प्रायोरिटी फेज तक मेट्रो रेड लाइन के लिए टोकन आ चुके हैं।
स्मार्ट कार्ड होल्डर को 10 प्रतिशत की छूट
स्मार्ट कार्ड ( गोस्मार्ट कार्ड) के उपयोग पर किराए पर 10 प्रतिशत की मिलेगी। स्मार्ट कार्ड इशू करवाने के लिए 100 रूपए सिक्योरिटी के तौर पर देने होंगे जो कार्ड वापस करने पर लौटा दिए जाएंगे। इसके अलावा मेट्रो 200 रूपए में टुरिस्ट कार्ड देगी। स्मार्ट कार्ड टुरिस्टों को एक दिन के लिए मेट्रो में यात्रा करने के लिए जारी किया जाएगा। तीन दिनों के यात्रा के लिए मेट्रो 350 ,रूपए में कार्ड करेगी।
सीनियर पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कमर्शियल रन के लिए मेट्रो पूरी तरह तैयार है। इसके लिए 1 लाख स्मार्ट कार्ड और 1 लाख टोकन मंगवाए जा चुके हैं।
Published on:
23 Aug 2017 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
