
Lucknow Metro
लखनऊ।लखनऊ मेट्रो का उद्धघाटन उसके साक्षी बने हर एक इंसान के लिए यादगार रहेगा। महीनों से मेट्रो में सफर का इंतज़ार आज लगभग 3 हज़ार लोगों का पूरा हो गया और बाकी बुधवार को पूरा कर सकेंगे। वैसे तो 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मेट्रो 13 मिनट ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग पहुंची। लेकिन आम तौर से ये सफर पूरा करने में आपको 17 मिनट लेगी। दो बजे हुए लखनऊ मेट्रो के उद्धघाटन के बाद के सफर का आपको मिनट टू मिनट अपडेट बताते हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग पहुंचने में लगे 13 मिनट
11.28 बजे इंजन स्टार्ट हो गया
2.00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी, तीन मिनट का इंतज़ार
2.05 बजे कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन
2.07 बजे सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन
2.11 बजे आलमबाग मेट्रो स्टेशन
2.13 बजे आलमबाग बस स्टेशन
2.14 बजे मवैया मेट्रो स्टेशन
2.17 पर दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन
2.18 पर चारबाग मेट्रो स्टेशन
वापस ट्रांसपोर्ट नगर
2.19 ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना हुई
2.20 बजे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन
2.23 बजे मवैया मेट्रो स्टेशन
2.24 बजे आलमबाग बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन
2.26 बजे आलमबाग मेट्रो स्टेशन
2.27 बजे सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन
2.28 बजे कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन
2.31 पर ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन
बताते चलें कि राजधानीवासी आगामी 6 सितंबर को सुबह 6 बजे पहली और रात 10 बजे तक आखिरी मेट्रो पकड़ सकेंगे। पहले चरण में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच सफर किया जा सकता है। 8.5 किलोमीटर के इस सफर में आपको अधिकतम 30 रूपए चुकाने होंगे।
ये होगा स्टेशन के बीच का किराया
मेट्रो ट्रेन में एंट्री करने पर न्यूनतम 10 रूपए देने होंगे। यानी एक स्टेशन का सफर 10 रूपए होगा। दो स्टेशन का सफर करने के लिए 15 रूपए, तीन से छह स्टेशन का किराया 20 रूपए होगा। सात से लेकर नौ स्टेशन के 30 रूपए चुकाने होंगे। यानी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग का सफर कुल 30 रूपए चुकाने होंगे।
Published on:
05 Sept 2017 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
