लखनऊ

पेगासस जासूसी कांड में खुद ही संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में जांच कराए सुप्रीम कोर्ट, मायावती का अनुरोध

Parliament Monsoon Session - संसद मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को 9वां दिन है। पर पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 12:22 PM IST
mayawati.jpg

लखनऊ. Pegasus Detective Scandal संसद मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को 9वां दिन है। पर पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है। जिस वजह से जनता से जुड़े कई मुद्दों पर बहस नहीं हो पा रही है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इस पर गंभीरता दिखते हुए सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि, पेगासस जासूसी काण्ड मामले में खुद ही संज्ञान लेकर इसकी जांच अपनी निगरानी में कराए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

संसद की बाधित हो रही कार्रवाई पर चिंता जतोते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, संसद का चालू मानसून सत्र देश, जनहित व किसानों आदि के अति-जरूरी मुद्दों पर सरकार व विपक्ष के बीच अविश्वास व भारी टकराव के कारण यह सत्र सही से चल नहीं पा रहा है। पेगासस जासूसी काण्ड भी काफी गरमा रहा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जाँच कराने को तैयार नहीं। देश चिन्तित।

मायावती ने आगे लिखा कि, ऐसे में बीएसपी माननीय सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध करती है कि वह देश में इस बहुचर्चित पेगासस जासूसी काण्ड के मामले में खुद ही संज्ञान लेकर इसकी जाँच अपनी निगरानी में कराये ताकि इसको लेकर सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Published on: