लखनऊ

जानें कौन हैं लखनऊ के नए आईजी सुजीत पांडेय, पिता बिहार में रह चुके हैं IAS अफसर

बिहार के आईएएस अफसर का बेटा संभालेगा आईजी लखनऊ पद की जिम्मेदारी।

3 min read
Feb 02, 2018
Lucknow IG sujeet pandey

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शनिवार को योगी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। डीजीपी ओपी सिंह की नई टीम के लिए यूपी पुलिस के 26 आईपीएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया। जहां राजधानी लखनऊ में एक साथ एडीजी और आईजी दोनों महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बतौर एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी सुजीत पांडेय नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वरिष्ठ आईपीएस सुजीत पांडेय का नाम पहले भी काफी चर्चा में रह चुका।

आईपीएस सुजीत पांडेय निभा चुके हैं सीबीआई से लेकर कई अहम जिम्मेदारी

मूल रुप से भागलपुर (बिहार) के रहने वाले सुजीत पांडेय 1994 बैच के आईपीएस हैं। इनके पिता बिहार कैडर में आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। सुजीत पांडेय सीबीआई में सात साल तैनात रहे हैं। इन्होंने बॉम्बे ब्लास्ट, नंदी ग्राम समेत अन्य कई बड़े बम ब्लास्ट मामलों पर काम किया है। वहीं यूपी में 12 से अधिक जिलों की कमान संभाली है। सुजीत पांडेय आईजी एसटीएफ की चार्ज भी संभाल चुके हैं। कुछ जानकारों के मुताबिक पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के समय में कुछ अंदरूनी विवाद के चलते आईपीएस सुजीत पांडेय को साइड लाइन कर दिया गया था। वहीं उन्हें आईजी टेलीकॉम का जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। हालांकि डीजीपी ओपी सिंह ने रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए लखनऊ आईजी के तौर पर उनकी वापसी कराई है।

पहले ही दिए थे बड़े बदलाव के संकेत

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने गत 23 जनवरी को यूपी की अहम जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि कानून-व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिए था कि जल्द ही अधिकारियों की मॉनिटरिंग कर बड़ा फैसला लेंगे। उनकी नज़र काम को गंभीरता से नहीं लेने वाले और लंबें समय से एक जगह टिके रहने वाले अधिकारियों पर थी। वहीं हाल में यूपी में डामा डोल हुई कानून-व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया। इसके बाद डीजीपी ने यूपी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की सूची तैयार की। जो कि शुक्रवार को 26 आईपीएस के तबादले के रुप में जारी की गई।

यूपी के 26 आईपीएस के ट्रासंफर की लिस्ट एक नज़र में

1. विश्वजीत महापात्र - पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन वाराणसी से पुलिस महानिदेशक एसीओ लखनऊ।

2. पीवी रामा शास्त्री - पुलिस महानिदेशक प्रतीक्षारत से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन

3. दावा शेरपा - अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन।

4. अभय कुमार प्रसाद - अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

5. पीयूष आनंद - अपर पुलिस महानिदेशक प्रतीक्षारत से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना उत्तर प्रदेश।

6. राजीव कृष्ण - अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बी आर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन।

7. डॉ. के.एस.पी कुमार - पुलिस महानिरिक्षक बजट पीएचक्यू इलाहाबाद से अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस अकादमी मुरादाबाद।

8. एस. बी. शिरोडकर - अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना उत्तर प्रदेश।

9. प्रेम प्रकाश - अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरिक्षक मिर्जापुर क्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन।

10. हरी राम शर्मा - अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरिक्षक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

11. सुनील गुप्ता - अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरिक्षक अपराध उत्तर प्रदेश से अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

12. जय नारायण सिंह - पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन क्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ।

13. सुजीत पांडे - पुलिस महानिरीक्षक टेलीकॉम उत्तर प्रदेश से पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन।

14. विनोद कुमार सिंह - पुलिस महानिरिक्षक रेलवे लखनऊ से पुलिस महानिरिक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र।

15. ध्रुवकांत ठाकुर - पुलिस महानिरिक्षक प्रतीक्षारत से पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र।

16. विजय सिंह मीना - पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस महानिरिक्षक मिर्ज़ापुर परिक्षेत्र।

17. विजय प्रकाश - पुलिस महानिरिक्षक फैजाबाद क्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ।

18. मोहित अग्रवाल - पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन से पुलिस महानिरिक्षक लोक शिकायत उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

19. एस. के. भगत - पुलिस महानिरिक्षक बरेली परिक्षेत्र से पुलिस महानिरिक्षक अपराध उत्तर प्रदेश लखनऊ।

20. नीलाब्जा चौधरी - पुलिस महानिरिक्षक/उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र।

21. ओंकार सिंह - पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र।

22. ज्ञानेश्वर तिवारी - पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर।

23. प्रवीण कुमार - पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश।

24. शरद सचान - पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र।

25. मनोज तिवारी - पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा।

26. के.एस.इमैनुअल - पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र से भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति।

ये भी पढ़ें

कासगंज: हिंसा के बाद पहली जुमे की नमाज, अमन की मांगी दुआ

Updated on:
02 Feb 2018 05:56 pm
Published on:
02 Feb 2018 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर