6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow News:डिलीवरी बॉय इमरान ने शास्त्री परिवार को चिली पनीर की जगह खिला दिया चिकन चिली, मचा हड़कंप

लखनऊ में एक शाकाहारी परिवार के साथ गजब हो गया। ऑर्डर किया चिली पनीर लेकिन इमरान नाम के डिलीवरी बॉय ने चिकन चिली दे दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ayush Dubey

Oct 11, 2023

lucknow_news_today.jpg

सांकेत‍िक तस्‍वीर

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना सेक्टर आई के शास्त्री परिवार के साथ धोखा हो गया। दरअसल राकेश कुमार शास्त्री ने स्वीगी एप से रात्री भोजन के लिए चिली पनीर ऑर्डर था लेकिन इमरान नाम के डिलीवरी बॉय ने चिकन चिली दे दिया। जिसे खाकर साकाहारी परिवार की हालत बिगड़ गई।

फूड ऑर्डर करने वाले राकेश कुमार शास्त्री ने डिलीवरी बॉय इमरान और चाइनीज फ्यूजन रेस्टोरेंट दोनो पर मुकदमा दर्ज कराया है। शास्त्री का कहना है की इन दोनो की गलती से हमारा तबियत खराब हुई है, हमारा धर्म भ्रष्ट करा दिया। राकेश कुमार के मुताबिक, उन्होंने स्वीगी एप पर रात 8:57 बजे आर्डर किया। इसके बाद डिलीवरी ब्वाय इमरान चंदर नगर के चाइनीज फ्यूजन रेस्टोरेंट से आर्डर लेकर घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने पैंकिंग खोली और खाना शुरू किया। टेस्ट के कारण कुछ आशंका हुई तो देखा गया वह चिली पनीर न होकर चिली चिकन था। खाने के बाद परिवारीजन की हालत बिगड़ गई। उल्टियां शुरू हो गईं। उन्हें अस्पताल में दिखाया गया।


यह भी पढ़ें:Video: दबंगों ने खड़ंजा उखाड़कर जमीन पर किया कब्जा, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज