1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : खुशखबर, एक सप्ताह से लखनऊ में नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Lucknow Petrol Diesel Price Today - यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Aug 2021, 9:51 AM IST

Petrol Diesel Price Today : खुशखबर, एक सप्ताह से लखनऊ में नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price Today : खुशखबर, एक सप्ताह से लखनऊ में नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 30 August एक सप्ताह बीत गए पर न तो पेट्रोल के दाम में कुछ इजाफा हुआ और न ही डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि हुई। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लगातार सातवें दिन (seventh day Price Stable) पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। 30 अगस्त सोमवार को पेट्रोल का दाम 98.54 रुपए/लीटर है। और लखनऊ में डीजल का आज का दाम 89.27 रुपए/लीटर है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 24 अगस्त से लगातार स्थिर बनी हुईं हैं।

पेट्रोल की आज की कीमतें :- लखनऊ में पेट्रोल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर रहे। 24 अगस्त को पेट्रोल की कीमत 98.54 रुपए/लीटर थी। और आज सोमवार 30 अगस्त को भी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 98.54 रुपए/लीटर बनी हुई है। अगस्त के महीने में पेट्रोल शतक (Petrol Century) लगा देता पर बच गए। वैसे अगस्त माह में 21 अगस्त को पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 98.89 रुपए/लीटर पहुंच गई थी। अगस्त माह में पेट्रोल की सबसे कम कीमत 98.54 रुपए/लीटर 25 अगस्त को दर्ज की गई।

डीजल का आज का भाव :- लखनऊ में डीजल की कीमतों में सोमवार सातवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। लखनऊ में आज डीजल के दाम 89.27 रुपए/लीटर हैं। लखनऊ में 24 अगस्त से डीजल के रेट स्थिर हैं। 23 अगस्त को डीजल की कीमत 89.42 रुपए/लीटर थी। वैसे अगस्त माह में 17 अगस्त को डीजल की कीमत सबसे अधिक 90.24 रुपए/लीटर पहुंच गई थी। अगस्त माह में इन लगातार चार दिन डीजल के दाम सबसे कम हैं।

इस नम्बर पर फोन कर जाने दाम :- आप अपने शहर का पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसे भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

Petrol Diesel Price Today : लखनऊ में पेट्रोल 98.54 रुपए और डीजल 89.27 रुपए में बिका रहा है, छठें दिन भी नहीं बढ़ा दाम