1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : लखनऊ में पेट्रोल 98.54 रुपए और डीजल 89.27 रुपए में बिका रहा है, छठें दिन भी नहीं बढ़ा दाम

- यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को लगातार छठें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Aug 2021, 9:25 AM IST

Petrol Diesel Price Today : लखनऊ में पेट्रोल 98.54 रुपए और डीजल 89.27 रुपए में बिका रहा है, छठें दिन भी नहीं बढ़ा दाम

Petrol Diesel Price Today : लखनऊ में पेट्रोल 98.54 रुपए और डीजल 89.27 रुपए में बिका रहा है, छठें दिन भी नहीं बढ़ा दाम

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 29 August यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को लगातार छठें दिन (sixth day Price Stable) पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। 29 अगस्त रविवार को पेट्रोल का दाम 98.54 रुपए/लीटर है। और लखनऊ में डीजल का आज का दाम 89.27 रुपए/लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 24 अगस्त से लगातार स्थिर बनी हुईं हैं।

पेट्रोल की कीमतें स्थिर :- लखनऊ में पेट्रोल की कीमतें लगातार छठें दिन भी स्थिर रहीं। 24 अगस्त को पेट्रोल की कीमत 98.54 रुपए/लीटर थी। और आज रविवार को 29 अगस्त को भी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 98.54 रुपए/लीटर बनी हुई है। लखनऊ की जनता के लिए यह एक राहत भरी खबर है। वैसे तो अगस्त के महीने में पेट्रोल शतक (Petrol Century) लगा देता पर लखनऊ की जनता किस्मत वाली थी कि पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए का आंकड़ा नहीं छू सकीं। वैसे अगस्त माह में 21 अगस्त को पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 98.89 रुपए/लीटर पहुंच गई थी। अगस्त माह में पेट्रोल की सबसे कम कीमत 98.54 रुपए/लीटर 25 अगस्त को दर्ज की गई।

डीजल के दाम 89.27 रुपए/लीटर :- लखनऊ में डीजल की कीमतों में रविवार छठें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। लखनऊ में आज डीजल के दाम 89.27 रुपए/लीटर हैं। लखनऊ में 24 अगस्त से डीजल के रेट स्थिर हैं। 23 अगस्त को डीजल की कीमत 89.42 रुपए/लीटर थी। वैसे अगस्त माह में 17 अगस्त को डीजल की कीमत सबसे अधिक 90.24 रुपए/लीटर पहुंच गई थी। अगस्त माह में इन लगातार चार दिन डीजल के दाम सबसे कम हैं।

ऐसे पता करें अपने शहर के दाम :- आप अपने शहर का पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसे भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

Petrol Diesel Price Today : आश्चर्य, लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार दिन से नहीं बढ़ीं, इस दिन राजधानी में हो जाती पेट्रोल की सेंचुरी