scriptPetrol Diesel Price Today : यूपी में इतने दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट | Lucknow Petrol Diesel Price Today Prices stable know rate | Patrika News
लखनऊ

Petrol Diesel Price Today : यूपी में इतने दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट

– Lucknow Petrol Diesel Price Today- लखनऊ में बुधवार 8 दिसम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें

लखनऊDec 08, 2021 / 09:19 am

Sanjay Kumar Srivastava

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल का भाव,

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल का भाव,

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 8 december 2021 राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में बुधवार 8 दिसम्बर को पेट्रोल का दाम 95.25 रुपए/लीटर है। पिछले 35 दिन से लखनऊ में पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। किसान भी इस वक्त डीजल के स्थिर रेट की वजह से खुश नजर आ रहे हैं। सरकार से उनकी उम्मीद है कि डीजल के दामों अगर कुछ और कमी हो जाए तो मजा आ जाए। वैसे लखनऊ में डीजल का 8 दिसम्बर को भाव 86.78 रुपए/लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उत्तर प्रदेश राज्य और केंद्र सरकार के टैक्स भी शामिल है।
दिवाली पर यूपी की जनता की दिवाली मन गई। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपए और डीजल पर 10 रुपए कम कर दिए। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल पर 7 रुपए और डीजल पर दो रुपए घटा दिए।
पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 8 december 2021 :- लखनऊ में पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद (केंद्र सरकार 5 व यूपी सरकार 7 रुपए उत्पाद शुल्क में छूट) बुधवार आठ दिसम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर के भाव से बिक रहा है। 31 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.21 रुपए/लीटर में बिक रहा है। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।
डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 8 december 2021 :- लखनऊ में डीजल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद (केंद्र सरकार 10 व यूपी सरकार 2 रुपए उत्पाद शुल्क में छूट) बुधवार 8 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। लखनऊ में रविवार 31 अक्टूबर को डीजल का रेट 98.51 रुपए/लीटर हो गया। 30 सितम्बर को लखनऊ में डीजल का रेट 90.26 रुपए/लीटर था।
रेट जानने के लिए एसएमएस या फोन करें :- अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।
यूपी के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल का आज का भाव :-

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
आगरा 95.03 86.55
लखनऊ 95.26 86.80
वाराणसी 96.06 87.61
गोरखपुर 95.31 86.84
सुलतानपुर 95.26 84.07
रायबरेली 95.68 87.20
अलीगढ़ 95.45 86.95
प्रयागराज 95.20 86.48
कानपुर 94.95 86.48
नोएडा 95.49 87.01
गाजियाबाद 95.27 86.79।

Home / Lucknow / Petrol Diesel Price Today : यूपी में इतने दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो