
पेट्रोल-डीजल पर उपेंद्र तिवारी के बेतुके बयान पर भड़के ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव
लखनऊ. पेट्रोल डीजल की कीमतों पर उपेंद्र तिवारी ने एक बेतुका बयान जारी किया। जिसके बाद मंत्री उपेंद्र तिवारी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंत्री उपेंद्र तिवारी के बयान के बाद भाजपा को आईना दिखाते हुए कि घबराए नहीं यूपी की जनता अब भाजपाइयों को पैदल करने जा रही है।
भाजपा को उनके पुराने वादे याद दिलाते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, कहा गया था 100 दिन में महंगाई कम करेंगे। जनता ने वोट देकर सरकार बना दिया तो अब कह रहे है ₹100 पेट्रोल सस्ता है। सत्ता के नशे में चूर भाजपाई, गरीब जनता के थाली से रोटी दाल कर रहे दूर! 95 फीसद जनता अपने वोट से सत्ता से पैदल करेगी। जब से भाजपा सत्ता में आई है कमर तोड़ महगांई है!
महगांई पर गजब का ज्ञान दिया :- राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहाकि, उप्र भाजपा सरकार के मंत्री जी ने बढ़ती महगांई पर गजब का ज्ञान दिया। मुट्ठी भर लोग पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करते है। 95 फीसद जनता को पेट्रोल की ज़रूरत नहीं है। यूपी की जनता अब भाजपाइयों को पैदल करने जा रही है। अब तो भाजपाई सरसो तेल, अरहर दाल भी नहीं खाते होंगे। गैस सिलेंडर भी नहीं भराते होंगे।
95 फीसद जनता को भाजपा की जरूरत नहीं : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विट पर लिखा कि, उप्र के भाजपाई मंत्री जी ने कहा कि महंगे पेट्रोल से आम जनता को फ़र्क़ नहीं पड़ता क्योंकि 95 फीसद जनता को पेट्रोल की ज़रूरत नहीं है। अब मंत्री जी को भी नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उनको पैदल कर देगी। सच्चाई तो ये है कि 95 फीसद जनता को भाजपा की जरूरत नहीं है। थार में तो डीज़ल पड़ता है ना।
मंत्री उपेंद्र तिवारी बेतुका बयान :- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा था कि आजकल मुट्ठी भर लोग ही डीजल-पेट्रोल का प्रयोग करते हैं। 95 प्रतिशत लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग ही नहीं करते। आम आदमी की आमदनी बढ़ी है, डीजल पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
Published on:
22 Oct 2021 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
