3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Minister Kaushal Kishor Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

Kaushal Kishor son case: लखनऊ हत्याकांड में सेंट्रल मिनिस्टर कौशल किशोर के बेटे पर लखनऊ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पुलिस सांसद के बेटे से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ayush Dubey

Sep 02, 2023

Kaushal Kishor son case

Kaushal Kishor son case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के की धड़कनें लगातार बढ़ रही है। लखनऊ पुलिस ने कौशल किशोर के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कौशल किशोर पर लाइसेंसी असलाह को लापरवाही से रखने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का मुख्य वजह कौशल किशोर के आवास पर विनय श्रीवास्तव के मर्डर को बताया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या मंत्री के बेटे के पिस्टल से ही हुई थी। पर कौशल किशोर के हवाले से यह दावा किया जा रहा है की घटना के बाद वह घर पर मौजूद नहीं थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

गुरुवार को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव स्थित भाजपा सांसद कौशल किशोर के घर पर गोली चली थी। इस वारदात में कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सुबह 4.15 बजे की है। इस मामले में विनय श्रीवास्तव के घरवालों ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोलीकांड हुआ, उस समय घर में और लोग भी मौजूद थे।

पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया

केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुए मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस समेत तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनके नाम अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम उर्फ बाबा हैं। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।

Story Loader