4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल-पेट्रोल की कीमत जिस दिन न बढ़े भाजपा सरकार उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर दे : प्रियंका गांधी

यूपी की राजधानी लखनऊ में 20 फरवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा

less than 1 minute read
Google source verification
डीजल-पेट्रोल की कीमत जिस दिन न बढ़े भाजपा सरकार उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर दे : प्रियंका गांधी

डीजल-पेट्रोल की कीमत जिस दिन न बढ़े भाजपा सरकार उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर दे : प्रियंका गांधी

लखनऊ. यूपी सहित पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज 11वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों बढ़ गए हैं। जनता परेशान है और सरकार बेतुके बयान दे रही है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दाम न बढ़े उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए।

कोरोना टेस्ट में यूपी के देश में नम्बर वन होने पर सीएम योगी खुश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने तेवर दिखाते हुए शनिवार को ट्विट पर लिखा कि, भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में 20 फरवरी को पेट्रोल की कीमतों 0.24 रुपए की बढ़ोतरी हुई और आज पेट्रोल के दाम 88.55 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया हैं। 19 फरवरी को लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 88.31 रुपए था। डीजल के आज के दाम 80.96 रुपए प्रति लीटर है। आज डीजल की कीमतों में +0.33 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन कीमतों में राज्य के टैक्स शामिल है।

Story Loader