26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के नए सीएम पर बोलीं मायावती, कांग्रेस को मजबूरी में ही आती है दलितों की याद

- कांग्रेस ने दलित चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया। यह पहली बार है कि कोई दलित पंजाब मुख्यमंत्री बना है।

2 min read
Google source verification
मायावती

मायावती

लखनऊ. कांग्रेस ने दलित चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया। यह पहली बार है कि कोई दलित पंजाब मुख्यमंत्री बना है। कांग्रेस के इस कदम से बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती तिलमिला गई और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहाकि, यह कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। दलितों का वोट लेने के लिए कांग्रेस ने कुछ महीनों के लिए चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है।

महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद यूपी के विधानसभा अध्यक्ष की सफ़ाई

कांग्रेस से सावधान रहे दलित समाज :- बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मीडिया से वार्ता में कहाकि, पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस समय पंजाब में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। कांग्रेस पार्टी को अभी भी दलितों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते हैं। पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में फंसी तो दलित को मुख्यमंत्री बना दिया। मायावती ने पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहने को कहा।

अब उभरा भाजपा का ओबीसी प्रेम :- भाजपा पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, भाजपा भी कुछ कम नहीं है। चुनाव करीब है तो भाजपा का भी ओबीसी समाज के लिए प्रेम उभरा है। अगर भाजपा ओबीसी के लिए कुछ करना चाहती है तो जातिवार जनगणना क्यों नहीं करवाती है।

एससी-एसटी के खाली पद क्यों नहीं भरे :- भाजपा पर सवाल दागते हुए मायावती ने कहाकि, अभी तक सरकारी नौकरियों में एससी-एसटी के खाली पद क्यों नहीं भरे गए हैं? लोगों को भाजपा व कांग्रेस के चुनावी हथकंडों से सावधान रहना चाहिए।

माया की नई रणनीति :- पंजाब में दलित दो हिस्सों रविदासी और वाल्मीकि में बंटा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला दलितों का बड़ा हिस्सा डेरों से जुड़ा हुआ है। चुनाव के समय यह डेरे अहम भूमिका निभाते हैं। बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की तैयारी में लगीं हुई हैं।

चरनजीत सिंह चन्नी को बधाई :- चरनजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री और सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी पंजाब के नए उपमुख्यमंत्री बने हैं। मायावती ने इन सभी को बधाई के साथ कांग्रेस से सावधान रहने को कहा है।