9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fibroids in pregnancy: महिला में 9 महीने के बच्चे के आकार का फाइब्रॉयड निकला

Fibroids in pregnancy: 5 महीने की गर्भवती महिला में 9 महीने के बच्चे के आकार का फाइब्रॉयड निकला है। इसका वजन 3.7 किलो है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Feb 03, 2023

vdf.jpg

लखनऊ से एक अजीब मामला सामने आया है। 5 महीने की गर्भवती महिला के शरीर में 3.7 किलो का फाइब्रॉयड निकला है। यह मामला केजीएमयू के क्ववीन मेरी अस्पताल का है। हैरान करने वाली बात यह कि 5 महीने की गर्भवती महिला में 9 महीने के बच्चे के आकार का फाइब्रॉयड निकला है। ऑपरेशन करके इसको शरीर से बाहर निकाला गया है।

डॉ. पुष्पलता शंखवार ने कहा, “महिला को पेट में दर्द उठने की शिकायत थी। वह गर्भवती थी लेकिन उसको इस बात की जानकारी नहीं थी। कुछ महीने पहले महिला ने एक स्थानीय अस्पताल में जांच कराई थी, जिसमें पता चला था कि उसके पेट में 10 सेमी का फाइब्रॉयड यानी गांठ हो गई है। ऐसे में महिला को क्ववीन अस्पताल रेफर किया गया।”

9 महीने की प्रेग्नेंसी जैसा बढ़ गया था पेट
डॉक्टर पुष्पलता ने आगे बताया, जांच होने के बाद फाइब्रॉयड बढ़कर 18 सेमी का हो गया था। इस वजह से महिला का पेट इतना बढ़ गया था। पेट 9 महीने की प्रेग्नेंसी जैसा बढ़ गया था। ऐसे में महिला की सर्जरी करने का प्लान किया गया और गर्भावस्था के पांचवे महीन में ऑपरेशन कर फाइब्रॉयड को निकाला गया।

यह भी पढ़ें: सपा प्रवक्ता ने स्वामी प्रसाद मौर्य किया चैलेंज, बोलीं- शास्त्रार्थ के लिए आएं, मैं हार गई तो छोड़ दूंगी राजनीति

डॉक्टरों का कहना है, “दुनियाभर में दो से सात फीसदी ऐसे मामले सामने आते हैं। जिनें इस तरह की सर्जरी की जाती है। अस्पताल में पिछले 6 महीने में यह इस प्रकार का चौथा केस है। प्रेगनेंसी के दौरान सर्जरी करके फाइब्रॉयड को निकाला गया है।“

ऐसे मामले में बिलकुल भी लापरवाही न करें
डॉक्टरों का कहना है, “प्रेगनेंसी के पहले महीने के बाद से ही चेकअप कराते रहें। क्योंकि पेट में फाइब्रॉयड होने पर लक्षण आसानी से नजर नहीं आते हैं। ऐसे में महिलाओं को पता ही नहीं चलता है कि गर्भ में ये समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अगर पेट का आकार सामान्य से ज्यादा बढ़ा हुआ लगे तो भी डॉक्टर से संपर्क करें। इस मामले में बिलकुल भी लापरवाही न करें।”

इस ऑपरेशन को अस्पताल के डॉक्टरों की टीम प्रोफेसर पुष्पलता शंखवार, प्रोफेसर सीमा मेहरोत्रा, प्रो. एसपी जैसवार ने किया है।