31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय हॉकी टीम में यूपी के दो खिलाड़ी, ललित के साथ राजकुमार पाल का भी सलेक्शन

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 22 सदस्यीय टीम का ऐलानभारतीय हॉकी टीम की बागडोर मनप्रीत सिंह को सौंपी गईअर्जेंटीना के साथ ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को खेलेगी मैच

2 min read
Google source verification
भारतीय हॉकी टीम में यूपी के दो खिलाड़ी, ललित के साथ राजकुमार पाल का भी सलेक्शन

भारतीय हॉकी टीम में यूपी के दो खिलाड़ी, ललित के साथ राजकुमार पाल का भी सलेक्शन

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी। भारतीय हॉकी टीम के 22 सदस्यीय टीम में लखनऊ साई सेंटर (Lucknow Sai Center) के हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल
(Rajkumar Pal) को भी शामिल किया गया है। इस प्रकार ललित कुमार उपाध्याय के बाद भारतीय हॉकी टीम में राजकुमार पाल (Rajkumar Pal) यूपी से अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

मनप्रीत सिंह कप्तान :- हॉकी इंडिया (Indian Hockey Team) ने मंगलवार को 22 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। यह टीम अर्जेंटीना के साथ ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को मैच खेलेगी। इसके साथ ही तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए भी अर्जेंटीना के साथ छह और सात अप्रैल तथा 13 और 14 अप्रैल को अभ्यास मैच भी खेलेगी। अर्जेंटीना (Argentina India Match) इस वक्त हॉकी की ओलंपिक चैंपियन है। भारतीय हॉकी टीम की बागडोर मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है।

यूपी के दो खिलाड़ी :- भारतीय हॉकी टीम में ललित कुमार उपाध्याय के साथ राजकुमार पाल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जो उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजकुमार पाल (22 वर्ष) कानपुर के रहने वाले हैं। राजकुमार पाल अंडर 14 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2012 में लखनऊ साई सेंटर में चयनित हुए। लखनऊ साई सेंटर में उनके खेल प्रदर्शन में दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की हुई।

जवाब सुन बौखला गया कारपेंटर, और ठहाके लगाते हुए डॉक्टर की पत्नी को मार डाला

फारवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं राजकुमार पाल :- राजकुमार पाल फारवर्ड पोजीशन से खेलते हैं। मार्च 2019 में पाल, बेंगलुरु इंडिया कैम्प में शामिल हुआ था। पर कोरोना संक्रमण के चलते कैंप लंबे समय तक बंद रहा। संक्रमण कम होने पर राजकुमार एक बार फिर टीम में शामिल हुए।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने बयान में कहा, ‘‘हम 22 खिलाड़ियों की टीम लेकर जा रहे हैं। यह तोक्यो ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका देने के बीच संतुलन बनाने का प्रयास है।’’

भारतीय हॉकी टीम :- मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), अमित रोहिदास, रुपिंदर पाल सिंह, वरुण कुमार, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह,ललित कुमार उपाध्याय, जसकरण सिंह, सुमित और शैलानंद लाकड़ा।