12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव का ऐलान, समाजवादी पार्टी में विलय कभी नहीं

21 दिसंबर से प्रसपा यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी : शिवपाल सिंह यादव
less than 1 minute read
Google source verification
शिवपाल यादव का ऐलान, समाजवादी पार्टी से विलय कभी नहीं

शिवपाल यादव का ऐलान, समाजवादी पार्टी से विलय कभी नहीं

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने ऐलान किया कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी। वह छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी। साथ ही साफ कर दिया कि प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय नहीं होगा।

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, अखिलेश यादव, एक सीट या फिर कैबिनेट मंत्री पद देना एक मजाक है। हम आगामी 21 दिसंबर को मेरठ के सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में रैली कर यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके बाद गांव-गांव में पद यात्रा करेंगे। 23 दिसंबर को इटावा के हैवरा ब्लॉक में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर से गांव-गांव पदयात्रा की जाएगी। यह पदयात्रा अगले छह महीने तक चलेगी। इसके लिए प्रचार रथ तैयार किया जा रहा है।