24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्ज्वला योजना 2.0 : पीएम मोदी का ऐलान गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

Ujjwala Yojana 2.0 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Aug 2021, 6:23 PM IST

उज्ज्वला योजना 2.0 : पीएम मोदी का ऐलान गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

उज्ज्वला योजना 2.0 : पीएम मोदी का ऐलान गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

लखनऊ. पीएम नरेंद्र मोदी का ने मंगलवार को ऐलान किया कि, उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं है। और प्रवासी श्रमिक परिवारों को राशन कार्ड की जरूरत नहीं है। सिर्फ स्वघोषणा पत्र ही काफी होगा।

यूपी में ओबीसी में शामिल हो सकती हैं 39 नई जातियां, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा जिले में इस कार्यक्रम में शामिल होकर उज्ज्वला योजना-2 के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 :- एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों को कुल एक करोड़ 47 लाख 43 हजार 862 एलपीजी कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराए गए हैं। उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की पांच करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

सात श्रेणियों की महिलाएं शामिल :- उन्होंने बताया कि अप्रैल 2018 में इस योजना का दायरा बढ़ाया गया। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों और अति पिछड़ा वर्ग समेत सात श्रेणियों की महिलाओं को भी शामिल किया गया।

सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त :- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के तहत इन एक करोड़ रसोई गैस कनेक्शन के तहत एक भरा सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त में दिया जाएगा।