14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का यूपी के लिए एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च का अलर्ट

- यूपी में मौसम की आंख मिचौली बरकरार- मौसम विभाग का उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट - राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह चल रहीं थी ठंड़ी हवाएं

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी में एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी में एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च का अलर्ट

लखनऊ. मौसम की आंख मिचौली बरकरार है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड सहित पहाड़ी राज्‍यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसका प्रभाव यूपी के कई जिलों में पड़ेगा। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह ठंड़ी हवाएं चल रहीं थी। वैसे मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में विक्षोभ की वजह से तेज बारिश का अलर्ट

उत्‍तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्‍क रहा। और अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ का न्‍यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अपडेट है कि, पश्चिमी विक्षोभ से तीन और 4 मार्च को उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दो मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।