1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का यूपी में जोरदार बारिश और आंधी का अलर्ट, 21 जून से जो शुरू हुई तो तीन दिन लगातार घनघोर बरसेगा बदरा

मानसून बस आने को तैयारउत्तर प्रदेश का मौसम सुहावना यूपी के कई जिलों में किसानों ने कमर कसी धान की रोपाई करने के लिए खेत तैयार बस बारिश के एक बड़े झोंके का इंतजार

2 min read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी में जोरदार बारिश और आंधी का अलर्ट, 21 जून से जो शुरू हुई तो तीन दिन लगातार घनघोर बरसेगा बदरा

मौसम विभाग का यूपी में जोरदार बारिश और आंधी का अलर्ट, 21 जून से जो शुरू हुई तो तीन दिन लगातार घनघोर बरसेगा बदरा

लखनऊ. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 21 जून योगा डे के दिन और 22 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में मानसून अपनी छटा बिखेर रहा है। राजधानी लखनऊ को मानसून का बस थोड़ा सा इंतजार है। लखनऊ में और आस-पास के जिलों में रविवार सुबह से आकाश में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में कई बार रिमझिम बारिश हुई। जो अभी भी जारी है। उत्तर प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया है। यूपी के कई जिलों में किसानों ने कमर कस ली है। धान की रोपाई करने के लिए खेत लगभग तैयार हैं। बस बारिश के एक बड़े झोंके का इंतजार है।

कई जिलों में जमकर बारिश :- मॉनसून के दस्तक के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 21 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार 21 जून व 22 जून को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसी तरह मंगलवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस तरह प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।

मानसून अच्छी बारिश देगा :- मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने यह भी बताया कि 23 से 25 जून के दरम्यान मानसून करवट बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी बादलों के आगे बढ़ने के अनुकूल हालात बनने में समय लग रहा है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के अलावा पश्चिम व मध्य यूपी में मानसून अच्छी बारिश देगा।

लगातार होगी बारिश :- राजधानी लखनऊ में रविवार 21 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। रविार सुबह से कई बार हल्की बारिश हो चुकी है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 जून दोपहर एक बजे से बारिश का सिलसिला जो शुरू होगा वहा अगले दिन सोमवार 22 जून को और तेज हो जाएगा। बीच में आंधी, तेज हवाएं, आसमान में जोरदार बिजली भी कड़केगी।

Story Loader