20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब ढाबे पर BJP विधायक ने पनीर खाने से किया मना बोले- नकली है…सदन में सपा विधायक ने सुनाया किस्सा

Lucknow assembly news : विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक दिलचस्प किस्सा देखने को मिला। सपा विधायक समरपाल सिंह ने एक किस्सा सुनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

less than 1 minute read
Google source verification

सपा विधायक समरपाल सिंह ने सदन में उठाया मुद्दा, PC- Video Grab

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक दिलचस्प लेकिन तीखा राजनीतिक प्रसंग चर्चा का विषय बन गया। चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक समरपाल सिंह ने ढाबे से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

ढाबे का किस्सा क्या है?

सपा विधायक ने सदन में बताया कि एक बार वे एक भाजपा विधायक के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी मंगाई, लेकिन भाजपा विधायक ने पनीर खाने से इनकार कर दिया।

समरपाल सिंह के अनुसार, भाजपा विधायक ने कहा कि “बाजार में सब कुछ नकली मिल रहा है।” इस पर सपा विधायक ने सवाल उठाया कि जब सरकार आपकी है तो नकली सामान की बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती?

उन्होंने आगे दावा किया कि भाजपा विधायक ने जवाब दिया—अगर सख्ती से कार्रवाई कर दी गई तो असली दूध की कीमत 150 रुपये लीटर तक पहुंच जाएगी।

सदन में मिलावट पर हुई चर्चा

इस टिप्पणी के बाद सदन में हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। विपक्ष ने मिलावटखोरी को गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

समरपाल सिंह ने कहा कि यदि बाजार में नकली डेयरी उत्पाद बिक रहे हैं तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह खाद्य सुरक्षा कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करे। उन्होंने सवाल किया कि क्या कीमतों के बढ़ने के डर से मिलावट पर कार्रवाई नहीं की जाएगी?

खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

विधानसभा में उठे इस मुद्दे ने खाद्य मिलावट और बाजार निगरानी पर बहस छेड़ दी है। विपक्ष का कहना है कि आम जनता की सेहत से समझौता नहीं किया जा सकता, चाहे कीमतों पर कोई भी असर पड़े।