3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार में अधिकारी बेलगाम : ओम प्रकाश राजभर

इस घटना से द्रवित होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी को उनके अफसरों की असली तस्वीर सामने लाते हुए कहाकि योगी सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
योगी सरकार में अधिकारी बेलगाम : ओम प्रकाश राजभर

योगी सरकार में अधिकारी बेलगाम : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में अफसर के आगे अगर कोई न्याय मांगने जाता है तो उसे न्याय नहीं सिर्फ ठोकर मिल रहीं हैं। इस प्रत्यक्ष उदाहरण शुक्रवार को लोकभवन के सामने अमेठी की मां-बेटी का आत्मदाह का प्रयास है। अफसरों से न्याय की गुहार लगाकर इतनी अजीज आ गईं थी कि उनको यह खतरनाक व जानलेवा कदम उठाना पड़ा। इस घटना से द्रवित होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी को उनके अफसरों की असली तस्वीर सामने लाते हुए कहाकि योगी सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, योगी सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके है, गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक को इंसाफ़ न मिलने से खुद को आत्मदाह करने को मजबूर होना पड़ रहा है, इस सरकार में अधिकारी कर्मचारी गरीबों को लूटने के लगे है, भाजपा सरकार में अपराधियों के हाथों मरो या सरकार से तंग आकर मरो, हर हाल में मरना ही है।

ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भी अपने ट्विट में इसी विषय पर लिखा कि, लखनऊ में लोकभवन के बाहर जमीन विवाद में अमेठी निवासी मां बेटी को न्याय ना मिलने से आत्मदाह करने को मजबूर होना पड़ा, भाजपा सरकार में गरीब कमजोर को थाने,तहसील, ब्लॉक स्तर पर न्याय नही मिल पा रहा है, बिना पैसा दिए कोई काम नही हो रहा, भ्रष्टाचार चरम पर है।

ओम प्रकाश राजभर कहाकि, उ.प्र.की भाजपा सरकार न्याय व कानून व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे खूब करती है लेकिन धरातल पर सिर्फ़ हवा हवाई ही है। यह योगी सरकार के मुंह पर जोरदार तमाचा है। झुलसी महिलाओं को उपचार मुहैया कराकर तत्काल न्याय दे सरकार व दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करे।

Story Loader