25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कोरोना वायरस का कहर शुरू, इस जिले में मिले सबसे अधिक संक्रमित मरीज, योगी सरकार अलर्ट

बुधवार को यूपी में 261 कोरोना वायरस के नए मरीज मिले जबकि मंगलवार को यह संख्या 228 थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Mar 2021, 11:28 AM IST

यूपी में कोरोना वायरस का कहर शुरू, इस जिले में मिले सबसे अधिक संक्रमित मरीज, योगी सरकार अलर्ट

यूपी में कोरोना वायरस का कहर शुरू, इस जिले में मिले सबसे अधिक संक्रमित मरीज, योगी सरकार अलर्ट

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस का कहर फिर से बढ़ रहा है। सूबे के दस जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को यूपी में 261 कोरोना वायरस के नए मरीज मिले जबकि मंगलवार को यह संख्या 228 थी। बीती 30 जनवरी को 247 मरीज मिले थे। इस वक्त राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। देश के पांच राज्यों में कोरोना बुरी तरह से हावी हो रहा है। इन प्रदेशों से यूपी आए कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। वैसे यूपी में फोकस टेस्टिंग अभियान 27 मार्च तक चलेगा। पूरे प्रदेश में अब सिर्फ श्रावस्ती ही संक्रमण मुक्त है।

यूपी में लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान, चौंक गए लोग

लखनऊ में सबसे अधिक 54 कोरोना पाजिटिव :- उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 261 नए मरीज मिले जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 228 थी। इस वक्त प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2000 से पार हो गई है वहीं बीते 24 घंटे में एक संक्रमित की मौत भी हुई है। इस तरह प्रदेश में कुल 8751 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। बुधवार को लखनऊ में सबसे अधिक 54, अलीगढ़ में 26, बरेली में 22 और कानपुर नगर में 20 पॉजिटिव मिले हैं।

कोरोना मुक्त जिलों में नए रोगी मिले :- उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मार्च माह की पहली तारीख से 16 मार्च के बीच मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लखनऊ में 254 से बढ़कर 283 रोगी हो गए हैं। कानपुर में 49 से 76, गाजियाबाद में 41 से 106, नोएडा में 70 से 78, वाराणसी में 52 से 99, बरेली में 30 से 95, सहारनपुर में 18 से 26 और रायबरेली में मरीजों की संख्या 12 से बढ़कर 33 हो गई। कोरोना मुक्त महाराजगंज, महोबा व कासगंज में भी नए रोगी मिल रहें हैं।

बैठक में पीएम मोदी ने दी सलाह :- कोरोना पर बुधवार को हुई राज्यों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना बचाव पर जोर देते हुए कहाकि, यूपी में सिर्फ रेपिड एंटीजन टेस्ट पर जोर है इसे बदलना होगा। पीएम ने प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को अलर्ट करते हुए कहाकि, टीकाकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। पर यूपी 10 फीसद खुराक बर्बाद हुई है इससे बचना होगा।