
योगी सरकार से मिले इस तोहफे से खुशी से झूमे गन्ना किसान
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को गन्ना पर्चियों की कालाबाजारी से बचाने के लिए एक नया हथियार दिया है। सरकार ने एक ऐप जारी किया है। इस ऐप का नाम है ई-गन्ना ऐप। इस नए मोबाइल ऐप, ई-गन्ना ऐप से गन्ना किसानों को घर बैठे ढेर सारी जानकारी मिल सकेगी। बस एक क्लिक कीजिए ढेर सारी जानकारी आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी।
इस ऐप से गन्ना बकाया भुगतान समेत गन्ना किसानों की कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेगा। इस ऐप के माध्यम से किसान गन्ना बेचने, सर्वे डेटा, गन्ने से जुड़ी सरकारी सूचनाएं (प्री कैलेंडर), बेसिक कोटा और गन्ने की पर्ची से जुड़ी जैसी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है। गन्ने की घटतौली पर भी अंकुश लगेगा।
गन्ना मोबाइल ऐप (ई-गन्ना) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया था। राज्य के प्रमुख सचिव (गन्ना एवं चीनी) संजय भूसरेड्डी ने कहा, "इस व्यवस्था में चीनी मिलों पर किसी प्रकार की निर्भरता नहीं रहेगी और मिलों का अनावश्यक हस्तक्षेप नही हो पाएगा।"
सरकार का दावा है कि इस कदम से प्रदेश के करीब 50 लाख किसानों को फायदा होगा। राज्य में 28 लाख हेक्टेयर के आसपास गन्ने की खेती हो रही है। उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन मामला में देश में प्रथम है जबकि चीनी उत्पादन में यह देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के 44 जिलों में गन्ना उत्पादन होता है जिसमें 28 जिले ऐसे हैं जिनकी पहचान ही गन्ना उत्पादन के लिए है। प्रदेश में इस समय 119 चीनी मिलें चल रही हैं।
मेरठ मंडल के डिप्टी केन कमिश्नर राजेश मिश्रा का कहना है कि पर्ची से लेकर सारी जानकारियां किसानों को सीधे उनके मोबाइल पर मिल जाया करेगी, इससे बिचौलियों का काम भी खत्म हो जाएगा। इस नई व्यवस्था का कई किसान फायदा उठा रहे हैं। वे दूसरे किसानों को भी इसके इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। यकीनन वेस्ट यूपी के लगभग सभी जिलों में गन्ना किसान कभी पर्ची तो कभी गन्ने के ताजा अपडेट के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं।
वर्ष 2018-19 में उत्तर प्रदेश का चीनी उत्पादन करीब 1.18 करोड़ टन रहा जो वर्ष 2017-18 के 1.2 करोड़ टन से कुछ अधिक है। वर्ष 2019-20 में भारत का चीनी उत्पादन करीब 14 फीसदी तक गिरकर लगभग 2.8 करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि मौजूदा चीनी सीजन वर्ष 2018-19 में यह 3.3 करोड़ टन है।
Published on:
10 Dec 2019 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
