
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : ग्राम प्रधान का टिकट भाजपा उसी को देगी जो पूरी करेगा यह शर्त
लखनऊ. यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 (Uttar Pradesh Gram Panchayat Election) अब तेजी पकड़ रहा है। भाजपा ने भी चुनाव जीतने के लिए अपनी कमर कस ली है। इसलिए बड़ी बारीकी से पंचायत चुनाव का अध्ययन कर रही है। चुनाव में टिकट देने की भाजपा ने कई शर्तें रखी हैं। भाजपा ने यह तय किया है कि ग्राम प्रधान चुनाव में टिकट सिर्फ जीतने वाले उम्मीदवार को ही दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं की ऐसी टीम बनाई जाएगी जो अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ सकें। सबसे अहम पंचायत चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के परिवार व पत्नी को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। इस घोषणा से बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को धक्का लगा है।
काशी क्षेत्र कार्यकारिणी की हरहुआ के गोकुलधाम में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहाकि, जीतने में सक्षम लोग ही पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनेंगे। पार्टी पदाधिकारियों को ऐसी महिलाओं की टीम बनाने को कहा जो पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के परिवार व पत्नी को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बनारस खंड के एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिली हार की समीक्षा होगी। इससे पार्टी की छवि को धक्का लगा है।
Published on:
15 Dec 2020 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
