
UP Top News : लखनऊ के कैंट इलाके में कर्फ्यू, कानपुर में घर से निकलने पर 5 लाख रुपए का जुर्माना
लखनऊ. यूपी के 30 जिलों तक फैला संक्रमण, 258 तक पहुंची संख्या, 54 संक्रमित तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल।
कानपुर. कानपुर के छह इलाके रेड जोन घोषित, घर से बाहर निकलने पर 5 लाख रुपए का जुर्माना, कोरोना के ज्यादा केस मिलने पर पूरा इलाका सील, ड्रोन से निगरानी शुरू, लखनऊ के कैंट इलाके में कर्फ्यू लागू, सेना को अलर्ट किया गया, मोहल्लों को रेड,येलो और ग्रीन जोन में बांटने की तैयारी।
देवरिया. बच्चे को गोद में लेकर बहू ने किया सास का अंतिम संस्कार, तीन बेटे, तीनों बाहर, लॉकडाउन की वजह से नहीं आ पाए घर।
अमेठी. अमेठीवासियों की मदद के लिए आगे आये राहुल और प्रियंका, पूरे क्षेत्र में वितरित हो रहा फूड पैकेट, सैनिटाइजर, साबुन और मास्क।
लखनऊ. लॉकडाउन इफेक्ट-भाजपा नहीं मनाएगी अपना चालीसवां जन्मदिन, स्वतंत्र देव सिंह ने कहा घर पर ही सांकेतिक रूप मनाएं स्थापना दिवस। प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में सांकेतिक रूप से भाजपा का जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
Published on:
05 Apr 2020 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
