13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का आने वाले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं और आसमानी बिजली का अलर्ट

Weather alert Incoming 3 days rain Strong winds Sky lightning : - यूपी मौसम अपडेट : तापमान में आएगी गिरावट- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदलेगा मौसम- लखनऊ में ठंडी तेज हवाएं, लोगों के चेहरे मुस्कुराए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 May 2021, 8:51 PM IST

मौसम विभाग का आने वाले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं और आसमानी बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग का आने वाले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं और आसमानी बिजली का अलर्ट

लखनऊ. Weather alert Incoming 3 days rain Strong winds Sky lightning : उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में मौसम ने अपना रुख बदला। जिस वजह से इस तेज गर्मी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। और आने वाले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं और आसमानी बिजली के चमकने के आसार है। राजधानी लखनऊ में इस वक्त बेहद खुशनुमा मौसम है। ठंडी तेज हवाओं से लोगों के चेहरे इस कोरोना काल में मुस्कुराने की कोशिश कर रहे हैं।

खुशखबरी... डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी कोरोनावायरस निगेटिव

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार से दो दिन मौसम में बदलाव की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट संभव है।

लखनऊ में शुक्रवार को मौसम सुबह से अच्छा बना हुआ था। हवाएं तेज थी जिस वजह से सूरज की तापिश कम हो जा रही थी। सुबह के वक्त ठंडी और तेज हवाएं चल रहीं थी। वैसे लखनऊ का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। ऐसी संभावना है कि आने वाले दो दिन लखनऊ आौर आस पास जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।