14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में विक्षोभ की वजह से तेज बारिश का अलर्ट

- पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश - पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई सारे जिलों में लगातार बढ़ रहा तापमान - लखनऊ का मौसम कभी गरम तो कभी ठंडा

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में विक्षोभ की वजह से तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में विक्षोभ की वजह से तेज बारिश का अलर्ट

लखनऊ. भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट है कि उत्तर पश्चिम में आए विक्षोभ की वजह से यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में खासकर पश्चिमी यूपी के जिले शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई सारे जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो लगातार तीसरे दिन पारा 33 डिग्री के ईदगिर्द घूम रहा है। लेकिन रविवार लखनऊ की सुबह बेहद ठंडी रही। आसमान में बदल घुमड़-घुमड़ कर रहा था, पर आखिरकार सूर्यदेव इस उठापटक में जीत गए।

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, देवबंद, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, खतौली, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा और मुरादाबाद जिलों के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह उत्तर पश्चिम में आया विक्षोभ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी राज्यों में अगले पांच दिन मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का 28 फरवरी के लिए एक बड़ा अलर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार 12 बजे अधिकतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया पर संभावना है कि आज का भी अधिकतम पारा 33 डिग्री व न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहने की संभावना है। लखनऊ का मौसम वैसे तो गरम है पर मौसम विभाग हल्की सी बूंदबांदी की संभावना व्यक्त कर रहा है। हवाओं की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है।