
girl
लखनऊ। सूबे की राजधानी में एक युवती ने ट्वीट से सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। पूजा नाम की इस युवती ने एयरटेल के तकनीकी प्रतिनिधि की सेवा इसलिए नहीं ली क्यों कि वह मुसलमान था। युवती ने इस मामले में ट्वीट कर एयरटेल से गुजारिश करते हुए कहा कि मुसलमान नहीं, हिंदू प्रतिनिधि भेजें।
डिजिटल टीवी कनेक्शन है पूजा के घर पर
लखनऊ में पूजा सिंह के घर पर एयरटेल डिजिटल टीवी का कनेक्शन है। नेटवर्क में कुछ समस्या के चलते उसने एयरटेल में शिकायत की। एयरटेल की टीम की ओर से सोमवार दोपहर तीन बजे शोएब नामक प्रतिनिधि को पूजा के घर जाने को कहा गया। इस पर पूजा ने ट्वीट किया कि शोएब, क्योंकि तुम एक मुस्लिम हो और मुझे मुस्लिमों के कामकाज की नैतिकता पर विश्वास नहीं है। इसलिए एयरटेल आपसे प्रार्थना है कि हिंदू प्रतिनिधि को भेजें।
पूजा के घर भेजा सिख प्रतिनिधि
पूजा की रिक्वेस्ट पर एयरटेल ने पहले तो साफ किया कि वे किसी जाति धर्म के आधार पर काम नहीं करते। प्रतिनिधि और ग्राहक को वे एक ही नजर से देखते हैं। सब उनके लिए बराबर हैं। इसके बाद उन्होंने उसकी अर्जी पर एक सिख प्रतिनिधि भेजा और तकनीकी समस्या का समाधान निकाला।
क्या कहना है एयरटेल कस्टमर्स, कर्मचारियों और पार्टनर्स के बीच धर्म और जाति को लेकर अंतर नहीं करता है। एयरटेल ने लिखा कि पूजा, हम ग्राहकों, कर्मचारियों और पार्टनर्स के साथ जाति या धर्म के आधार पर अंतर नहीं करते हैं। हम आपसे भी कहते हैं कि इस तरह की बहस न करें। अगर कोई ग्राहक सर्विस के लिए हमसे संपर्क करता है तो जो प्रतिनिधि तत्काल उपलब्ध होता है हम उसे ही भेजते हैं।
पूजा की इस मांग पर हंगामा
सोशल मीडिया में पूजा की इस मांग पर हंगामा खड़ा हो गया है। पूजा के ट्वीट पर व्यक्ति ने लिखा है कि वह हिन्दू हैं। मुझे भविष्य में जब भी एयरटेल सर्विस के लिए प्रतिनिधि की जरूरत पड़े तो कृपया शोएब को ही भेजें।
Published on:
19 Jun 2018 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
