25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार चार वर्ष : मुठभेड़ में 135 अपराधी ढेर, यूपी पुलिस के 13 जवान हुए शहीद

योगी सरकार की सख्ती की वजह से बीते चार वर्ष में एनकाउंटर में 135 अपराधी में मारे गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Mar 2021, 12:38 PM IST

योगी सरकार चार वर्ष : मुठभेड़ में 135 अपराधी ढेर, यूपी पुलिस के 13 जवान हुए शहीद

योगी सरकार चार वर्ष : मुठभेड़ में 135 अपराधी ढेर, यूपी पुलिस के 13 जवान हुए शहीद

लखनऊ. योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश की बागडोर सीएम योगी आदित्यनाथ हाथों में आई। उसके बाद से योगी सरकार ने यूपी में अपराध और अपराधियों के खात्मे को बीड़ा उठा लिया। सीएम योगी ने सख्ती अपनाते हुए कहा था कि, यूपी के अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर बाहर होंगे। इसके बाद से यूपी पुलिस ने माफियाओं और अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। योगी सरकार की सख्ती की वजह से बीते चार वर्ष में एनकाउंटर में 135 अपराधी में मारे गए और 13 यूपी पुलिस के जवान शहीद हुए। ये कार्रवाई सरकार बनने के बाद 20 मार्च 2017 से लेकर 15 मार्च 2021 के बीच के हैं।

यूपी में कोरोना वायरस का कहर शुरू, इस जिले में मिले सबसे अधिक संक्रमित मरीज, योगी सरकार अलर्ट

मेरठ जिले में 18 अपराधी मारे गए :- अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि, सर्वाधिक 18 अपराधी मेरठ जिले में मारे गए। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 13, सहारनपुर में 10, आजमगढ़ में 8 अपराधी मारे गए। प्रशांत कुमार ने बताया कि, वर्ष 2017 में 28, वर्ष 2018 में 41, वर्ष 2019 में 34, वर्ष 2020 में 26 और वर्ष 2021 में अब तक छह अपराधियों की मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई है। सबसे ज्यादा एनकाउंटर साल 2018 में हुए। मारे गए इन बदमाशों में 51 मुस्लिम थे।

24 ईनामी अपराधी हुए ढेर :- प्रशांत कुमार ने बताया कि, अपराधियों खिलाफ चलाए गए यूपी पुलिस के अभियान में पांच लाख रुपए का एक इनामी, ढाई लाख 3 इनामी, 2 लाख के दो और एक लाख रुपए के 18 इनामी अपराधी मारे गए।

एक पुलिसकर्मी शहीद :- मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधियों की संख्या के बारे में बताते हुए प्रशांत कुमार ने कहाकि, 16,737 अपराधी गिरफ्तार किए गए और मुठभेड़ में 3049 अपराधी व 1093 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मेरठ जोन में सर्वाधिक 61 अपराधी मारे गए। इस दौरान 45 पुलिसकर्मी घायल हुए।

9.33 अरब रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त :- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने जनवरी में संगठित माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर बताया था कि मार्च, 2017 से दिसंबर 2020 के बीच कई माफियाओं की कुल 9 अरब 33 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। इनमें 475 करोड़ रुपए तो 25 माफियाओं से ही जब्त किया गया है। कुल 129 अपराधियों को ढेर किया गया है, 525 पर एनएसए लगाया गया है।