पीएम मोदी ने ट्विटर पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि करुणानिधि के निधन से बहुत दुखी हूं। वह भारत के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। हमने एक जड़े से जुड़ें हुए बड़े नेता, प्रबल विचारक, पूर्ण लेखक को खो दिया है जिसका जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित था। करुणानिधि क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रगति के लिए खड़े थे। वह तमिलों के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध थे और यह सुनिश्चित किया कि तमिलनाडु की आवाज प्रभावी ढंग से सुनाई दे।