21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजा सुहेलदेव राजभर की 112वीं जयंती : राष्ट्र रक्षक दिवस समारोह के रूप में मनाएगा भागीदारी संकल्प मोर्चा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया ऐलान- गांवों और शहरों में धूमधाम से मनाएंगे जयंती

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Feb 13, 2021

rajbhar.jpg

16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन महाराजा सुहेलदेव राजभर की 112वीं जयंती है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. भागीदारी संकल्प मोर्चा महाराजा सुहेलदेव राजभर की 112वीं जयंती को राष्ट्र रक्षक दिवस समारोह के रूप में मनाएगा। इसके तहत गांवों और शहरों में जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनकी वीरता व अन्य गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान करते हुए कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ता 16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन पूरे प्रदेश में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती धूमधाम से मनाएंगे। और उनकी वीरता व अनेक गाथाओं, उनके त्याग-तपस्या, और अन्याय के खिलाफ उन्होंने जो लड़ाई लड़ी थी, समाज में सद्भावना के संदेश दिये थे, उनको जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

चित्तौरा में बीजेपी कर रही भव्य कार्यक्रम
16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन महाराजा सुहेलदेव राजभर की 112वीं जयंती है। भारतीय जनता पार्टी इस दिन उनकी कर्मभूमि चित्तौरा में बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है वहीं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बहराइच के चित्तौरा को टूरिज्म का एक नया डेस्टिनेशन बनाएंगे। यहां संग्रहालय, बड़ा धर्मशाला, वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनाने के अलावा तमाम विकास के काम किये जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां महाराजा सुहेलदेव के बारे में जान सकें।