27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों बढ़ रही हैं दिमाग की बीमारी ,जानिए मुख्य 4 कारण

4 वजहों से आप का दिमाग कभी भी बंद कर सकता काम करना,रहिये होशियार

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 24, 2022

आखिर क्यों बढ़ रही हैं दिमाग की बीमारी ,जानिए मुख्य 4 कारण

आखिर क्यों बढ़ रही हैं दिमाग की बीमारी ,जानिए मुख्य 4 कारण

लखनऊ , वर्तमान समय में लगातार अस्पतालो में न्यूरो के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। कब किसको ब्रेन स्ट्रोक पड़ जाए हाथ पैर अकड़ने लगे किसी को नहीं पता होता। देखते ही देखते हमारे सामने से हमारा साथी इस दिमागी बिमारी की चपेट में कब आ जाता हैं उसका पता ही नहीं चलता और सबसे बड़ी बात सही समय पर इलाज ना मिलने की वजह से बहुत से लोग अपनी जान तक गवा बैठते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अमित बताते हैं। हम सभी को स्वस्थ्य रहने का अधिकार हैं लेकिन हम लोग बाहर सी लफरवाही करते हैं जिसकी वजह से हम कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

दिमाग को सही रखने के लिए करें खास उपाय


1. मीठे के सेवन से बचे

भारतीय लोगों की आदत है कि भोजन के बाद मीठा खाना चाहिए। भोजन के बाद वॉक करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप ज्यादा घूम नहीं सकते या रोज सुबह किसी प्रकार की एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो आप मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मीठा खाने से आपकी याददाश्त भी कमजोर हो जाती है।

2. सही मात्रा में नींद

अगर आप रोज सिर्फ 5 से 6 घंटे की नींद लेते हैं तो इसका असर आपके दिमाग के कार्यक्षमता पर पड़ता है। जी हां, उसका प्रोडक्टिविटी भी बहुत कम हो जाती है। आप दिमाग तेजी से काम नहीं करता है। दिमाग को लंबे वक्त तक सक्रिय रखने के लिए उसे उतना ही आराम देना भी जरूरी है।

3. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना

क्‍या आपको भी बार-बार गुस्सा आता है? छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है? अगर ऐसा होता है तो आज से ही गुस्सा करना छोड़ दीजिए। जी हां, ऐसा करने से आपके दिमाग की ब्‍लड सेल्‍स पर प्रेशर पड़ता है, जिससे इंसान मानसिक रूप से बीमार भी हो सकता है। तो कोई ब्रेन हैमरेज का शिकार भी हो सकता है इसलिए गुस्सा करने से बचें। यह आपकी सोचने-समझने की शक्ति को तेजी से प्रभावित करता है।

4. भोजन छोड़ते हैं

जब दिमाग को जरूरी मात्रा में पोषण नहीं मिलता है तो दिमाग भी उसी तरह से काम करता है। दिमाग को भी काम करने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की खुराक जरूरी है। क्योंकि जब दिमाग दिनभर एकाग्रता से काम करता है तो दिमाग के लिए जरूरी खुराक जरूर खाना चाहिए। खासकर बादाम, खसखस, ड्राई फ्रूट्स और धनिए का दूध। इससे दिमाग थकता भी नहीं है और सक्रिय रूप से कार्य करता है।