27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow Mystery Death: बीटेक छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 27, 2026

कमरे में फंदे से लटका मिला शव (Source: Police Media Cell)

कमरे में फंदे से लटका मिला शव (Source: Police Media Cell)

Lucknow Mystery Death: राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीटेक फाइनल ईयर की एक छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अयोध्या जिले के रौनही थाना क्षेत्र के कटरौली गांव निवासी 25 वर्षीय वैष्णवी यादव के रूप में हुई है। वैष्णवी पिछले चार वर्षों से लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र स्थित सीमा सिटी में किराए के मकान में रह रही थी। वह बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर पार्ट-टाइम वर्क फ्रॉम होम भी कर रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वैष्णवी पढ़ाई में होनहार और शांत स्वभाव की लड़की थी।

कैसे सामने आया मामला

रविवार दोपहर यह मामला उस समय सामने आया, जब पड़ोस में रहने वाले युवक उदित ने वैष्णवी को कई बार फोन किया, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। लगातार कॉल करने के बावजूद प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे चिंता हुई।

इसके बाद उदित सीधे वैष्णवी के कमरे पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। स्थिति संदिग्ध लगने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे लोग

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही लोग अंदर पहुंचे, वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। वैष्णवी का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिजनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य और गहरा गया है।प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। कमरे की तलाशी ली गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस क्या कहती है

बिजनौर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी एंगल से जांच की जा रही है,चाहे वह आत्महत्या हो या कोई अन्य कारण।

इलाके में दहशत

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास रहने वाले लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। कई लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि वैष्णवी जैसा शांत और समझदार लड़की ऐसा कदम उठा सकती है।

छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर शहर में अकेले रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि किराए के मकानों में रहने वाले छात्रों की नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान जरूरी

डॉक्टर मनोचिकित्सक रोहित का मानना है कि पढ़ाई और करियर के दबाव के चलते कई बार युवा मानसिक तनाव का सामना करते हैं। ऐसे में परिवार और दोस्तों को समय-समय पर उनका हाल-चाल लेते रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें भावनात्मक सहयोग देना चाहिए।