25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Makar Sankranti 2024: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्राति? जानें UP में किस दिन रहेगी छुट्टी

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति पर स्कूलों और ऑफिस की छुट्टियां भी होती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jan 11, 2024

makar_sankranti_2024_date_shubh_muhurat_when_will_be_holiday_in_up_.jpg

Makar Sankranti 2024: हर साल जनवरी के महीने मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। ज्यादातर यह त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस साल लोगों को इस बात में असमंजस है कि मकर संक्रांति 14 को मनाई जाएगी या 15 जनवरी को। आइए जानते हैं कि 2024 में मकर संक्रांति का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा।

आपको बता दें कि इस बार मकर संक्रांति का योग 14 जनवरी को नहीं बन रहा है। इसलिए इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्यकाल का समय मकर संक्रांति पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन स्नान और दान का समय सुबह 5 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक का है।

यूपी में मकर संक्रांति की छुट्टी
दरअसल, 14 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। उसके बाद 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर स्कूल और अधिकतर ऑफिस बंद रहेंगे। ऐसे में यूपी के लोग इस बार दो दिन की छुट्टी का लुत्फ उठा पाएंगे।