तहज़ीब और अदब के लिए लखनऊ पूरे देश, दुनियां में जाना जाता है। यह शहर अपनी वास्तुकला संस्कृति सभ्यता के लिए लेखकों, फ़िल्म निर्माताओं को हमेशा से आकर्षित करता रहा है और नई- नई कहानियां लेखकों से गढ़वाता रहा है। पुरानी इमारतों के साथ अब नई इमारतों और पुलों ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। लेकिन इन सबके बीच लखनऊ के व्यस्तम इलाके नाका के पास बना ओवर ब्रिज अपनी ओर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
जिसकी वजह उस पुल पर बनी प्लास्टिक की दीवारों पर किसी ने आशिकाना शब्द अंकित कर दिए हैं। जब कोई इधर से निकलता है तो यही कहता है यह मजनू पुल किसने बना दिया । एक तरफ सरकार बेटियों के ऊपर छींटाकशी व छेड़छाड़ करने वालों पर लगाम लगाने के लिए हर कदम पर कड़ा कदम उठा रही है ।