scriptलखनऊ से बेजुबानों की आवाज उठाएंगी मेनका गांधी | Maneka gandhi to speak on animal protection in lucknow | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ से बेजुबानों की आवाज उठाएंगी मेनका गांधी

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पशु प्रेम जगजाहिर है। अब वे राजधानी में भी बेजुबानों की आवाज को उठाएंगी।

लखनऊOct 27, 2017 / 12:30 am

Prashant Srivastava

event
लखनऊ. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पशु प्रेम जगजाहिर है। अब वे राजधानी में भी बेजुबानों की आवाज को उठाएंगी। दरअसल 28 अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘पशु कल्याण टॉक शो’ का आयोजन किया जायेगा जिसमें वे मुख्य अतिथि के तौर पर आएंगी। इस बात की जानकारी युवा उद्यमी गौरव प्रकाश ने गुरुवार को दी। उनके मुताबिक, पशु बेजुबान जरूर हैं लेकिन कमजोर नहीं हैं। हमें उनके दर्द को समझना चाहिए। उनके प्रति हो रहे अत्याचार को रोकना चाहिए।
गौरव प्रकाश के मुताबिक पशु भले ही बोल नहीं पाते लेकिन उन्हें भी हमारी तरह दर्द होता है, हमें उसे महसूस करना चाहिए। जो सीएसआर एक्टिविटी के लिए फंड निर्धारित किया जाता है उसमें एनिमल वेलफेयर के लिए भी एक बड़ा हिस्सा होना चाहिए, हम मेनका जी के सामने भी ये बात रखेंगे। इस मौके पर लखनऊ कनेक्ट की ओर से चंद्र प्रकाश ने कहा कि मीडिया के सहयोग से इस मुहिम को आगे बढ़ाना है। दुनिया में पहले जानवर आए हैं फिर इंसान। हर इंसान को जानवरों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
प्रेम कॉन्फ्रेंस में इनविसाज संस्था के प्रमुख दीपक कुमार शाहा ने बताया कि टॉक शो में योगी अश्विनी, केशव वर्मा (वर्ल्ड बैंक्स प्रोग्राम डायरेक्टर फॉर ग्लोबल टाइगर इनीशिएटिव), राम लखन सिंह (चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन/प्रिन्सिपल चीफ कन्जरवेटर), सुनीता ऐरन (पत्रकार), गौरव मेहरोत्रा (एडवोकेट), जय मदान (एस्ट्रोलॉजर), गौरव चोपड़ा (अभिनेता), वेदा कृष्णमूर्ति (क्रिकेटर) आदि पशु कल्याण विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
दीपक कुमार शाहा ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पशु कल्याण टॉक शो से पहले दोपहर में अम्बिका प्रसाद द्वारा वाइल्ड लाइफ पर प्रदर्शनी, थिमैटिक ड्राइंग कम्पटीशन, एडाप्शन कैम्प, ग्रैफ्टी और स्टूडेण्ट्स बैण्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो