scriptआम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, मैगी-कॉफी समेत कई सामान हुए महंगे, देखिये लिस्ट | Many items including Maggie coffee became expensive from today see lis | Patrika News
लखनऊ

आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, मैगी-कॉफी समेत कई सामान हुए महंगे, देखिये लिस्ट

14 मार्च से हिंदुस्तान यूनीलिवर और नेस्ले ने चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक हिन्दुस्तान यूनीलीवर ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ा दी हैं। जबकि ब्रू-गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं। इसके साथ ही इस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ा दिये गये हैं।

लखनऊMar 14, 2022 / 08:15 pm

Vivek Srivastava

आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, मैगी-कॉफी समेत कई सामान हुए महंगे, देखिये लिस्ट

आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, मैगी-कॉफी समेत कई सामान हुए महंगे, देखिये लिस्ट

उत्तर प्रदेश के कॉफी, चाय, मैगी के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर है। अब आपको अपने स्वाद के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल सोमवार यानि 14 मार्च से हिंदुस्तान यूनीलिवर और नेस्ले ने चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक हिन्दुस्तान यूनीलीवर ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ा दी हैं। जबकि ब्रू-गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं। इसके साथ ही इस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ा दिये गये हैं। वहीं ब्रुक बॉन्ड (Brooke Bond) वेरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं। ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं। हिन्दुस्तान यूनीलीवर कीमतों में वृद्धि को लेकर कहा है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी को बढ़ी कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।
नेस्ले ने बढ़ाई मैगी की कीमत

नेस्ले इंडिया ने मैगी की कीमतों में वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा है कि, उसने मैगी की कीमतें 9 फीसदी से 16% तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दी गयी है। अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होगा। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।
यह भी पढ़ें

Holika Dahan : 17 तारीख को होलिका दहन पर बन रहा दुर्लभ संयोग

नेस्ले की नेस्कैफ कॉफी और मिल्क पाउडर भी हुआ मंहगा

नेस्ले ने अपने नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ा दिये हैं। वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाना होगा। नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो