धनबाद-लखनऊ होते हुए अमृतसर जानेवाली कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना स्पेशल को 30 जनवरी तक रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन सप्ताह में हर मंगलवार और शनिवार को कोलकाता और हर सोमवार और गुरुवार को अमृतसर से चलती थी। इसके अलावा 16 दिसंबर से एक जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (ट्रेन संख्या 02571) 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 7, 20, 24, 27 और 31 जनवरी के बीच सभी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जनवरी के बीच सभी सोमवार और गुरुवार को कैंसिल रहेगी। कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 05003) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच रद्द रहेगी। गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज (ट्रेन संख्या 05004) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच रद्द रहेगी।