6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के खनन मुख्यालय में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो

Fire in Mineral Building Lucknow: लखनऊ के खनिज भवन मुख्यालय की बिल्डिंग में आज यानी मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से कुछ फाइलें और दस्तावेज जलकर राख हो गए।  
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aniket Gupta

•

Apr 09, 2024

lucknow_mineral_building_fire_news.png

Fire in Mineral Building Lucknow

Fire in Mineral Building Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित खनिज भवन मुख्यालय की बिल्डिंग में आज यानी मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कई जरूरी फाइल और दस्तावेजों के जलकर राख होने की जानकारी है। पहली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर से आग भड़की, जिसने बाद में बिल्डिंग को भी अपने चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें:2024 को लेकर अनोखा चुनाव प्रचार, गले में चप्पलों की माला पहनकर वोट मांग रहे उम्मीदवार

जानकारी के अनुसार, खनन मुख्यालय के पीछे की तरफ दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी। आग लगने की वजह अब तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि कूड़े के ढेर से भड़की आग की वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के आधे घंटे के भीतर उसपर काबू पा लिया गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ फाइलें और दस्तावेज जलकर राख हो गए।