20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती के पास एक बंगला और है पूर्व सीएम की हैसियत से,  फिलहाल ट्रस्ट में रहेंगे अखिलेश, मांगा टाइम

कल्याण का नया ठिकाना तिलक मार्ग होगा

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

May 21, 2018

Maya has more bungalows , Akhilesh will shift in guest house

Maya has more bungalows , Akhilesh will shift in guest house

अनिल के. अंकुर
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती का 13 मालएवेन्यू स्थिति सरकारी आवास के अलावा एक और सरकारी आवास बतौर पूर्व मुख्यमंत्री आवंटित है। अब मायाव का सरकारी आवास खाली करने के लिए पैकिंग का काम शुरू हो गया है। उनका अपना आवास 9- मालएवेन्यू का रंगरोगन अंतिम चरण पर है। लेकिन इस आवास पर उनका कब्जा बना रहे इसके लिए बसपा नेता ने चाल चली है। इस आवास को कांशीराम विश्राम स्थल बताते हुए इस नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दिए सरकारी आवास खाली करने के संकेत। उन्होंने राज्य सम्पत्ति अधिकारी से समय मांगा है। फिलहाल वे सरकारी आवास खाली करने के बाद जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के अतिथि गृह में रहेंगे। इसके बाद वे गोमती नगर में अपने निजी आवास पर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब वे अपने पोते राज्यमंत्री संदीप सिंह के तिलक मार्ग स्थित आवास में रहेंगे।

कई बंगले एक जगह तो एक बंगला दो मील दूर भी है मायावती के पास
सरकारी बंगले लेने के लिएपूर्व मुयमंत्री मायावती ने माल एवेन्यू के आस पास के मकानों को अपने 13 माल एवेन्यू में शामिल किया। उसके बाद वे उन्होंने उस आवास को शामिल किया जिसमें पहले बेनी प्रसाद वर्मा रहा करते थे। उनका मन तब भी नहीं भरा तो उन्होंने बगल के गन्ना आयुक्त के दफ्तर को भी अपने सरकारी आवास में मिलवा लिया। गन्ना आयुक्त कार्यालय वहां से हटाकर डालीबाग शिफ्ट कर दिया गया था। अरबों की जमीन पर बने इन बंगलों को राज्य सम्पत्ति विभाग ने बहुत ही सस्ते दामों में दिया था। मायावती का मन तब भी नहीं भरा तो लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित 6- माल एवेन्यू आवास को भी पूर्व मुख्यमंत्री के मकान से अटैच कर लिया था। इस बंगले में पहले कांग्रेस नेता डाक्टर संजय सिंह रहते थे।

सरकारी बंगलों को खरीद लिया था मायावती ने
सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की हैसियत से उन्होंने सरकारी बंगलों को खरीदने के दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए थे। यही कारण है कि अपने पहले कार्यकाल में ही उन्होंने लालबहादुर शास्त्री मार्ग स्थित तीन बंगलों खरीद लिया था। लाल बहादुर मार्ग के 6-साउथ एवेन्यू में पूर्व मंत्री सच्चिदानंद बाजपेयी रहते थे और उसके बाद वहीं सटे हुए 4-साथउ एवेन्यू आवास था उसमें पूर्व मंत्री लक्ष्मी रमण आचार्या रहते थे। इसको खरीद कर मायावती ने कांशी राम प्रेरणा स्थल बना लिया। इन बंगलों की रजिस्ट्री सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम हुई थी। उसके बाद जब वे दोबारा मुख्यमंत्री बनीं तो उन्होंने अपने सरकारी आवास13 मालएवेन्यू से लगे हुए कई और बंगलों को खरीद लिया। इन बंगलों की रजिस्ट्रियां भी पार्टी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री के नाम की गईं।

राजनाथ के बाद अब कल्याण भी खाली करेंगे बंगला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का सरकारी बंगला खाली होने लगा है। वे गोमती नगर के विपुल खंड स्थित अपने आवास पर जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भी अपने बंगले को खाली करने के लिए तैयार हो गए हैं। तिलक मार्ग में उनके पोते राज्य सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह का आवास है। कल्याण सिंह फिलहाल उसी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।