
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जेल में बंद सपा के विधायक रमाकान्त यावद से मुलाकात की। जिसे लेकर अब बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने एक ट्वीट करते हुए सपा को आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी तक करार दे दिया। उन्होंने लिखा कि 'सपा पार्टी के प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल में जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकान्त यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर ओर तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है, जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपाद इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।'
मायावती ने दूसरे ट्वीट में कही ये बात
बसपा प्रमुख मायावती ने आगे लिखा कि 'श्विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।' बता दें कि मायावती इन दिनों दिल्ली में हैं और पिछले कुछ दिनों से पार्टी की समीक्षा बैठक कर रही हैं। इस दौरान बुधवार सुबह ट्वीट कर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश को घेरा।
मुस्लिम नेताओं से नहीं मिलने पर उठाए सवाल
गौरतलब है कि लोकसभा उपचुनाव में करारी हार और सपा से गठबंधन टूटने के बाद से मायावती लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। वहीं अब उन्होंने अखिलेश यादव पर इटौरा जेल में बंद समाजवादी पार्टी से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने को लेकर घेरा है। उन्होंने सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं। मायावती का साफ इशारा था कि जब बाहुबली नेता रमाकांत यादव से मिलने अखिलेश जा सकते हैं तो जेल में बंद आजम या अन्य मुस्लिम नेता से क्यों नहीं।
Published on:
24 Aug 2022 11:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
